न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : इलाज कराने के बहाने मुंहबोले भाई ने किया दुष्कर्म, होटल के कमरे में ले जाकर पिलाया था नशीला पदार्थ

इलाज कराने के बहाने एक मुंहबोले भाई ने अजमेर और पुष्कर के होटल के कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 1:48:57

उदयपुर : इलाज कराने के बहाने मुंहबोले भाई ने किया दुष्कर्म, होटल के कमरे में ले जाकर पिलाया था नशीला पदार्थ

उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र से भरोसे का क़त्ल करने वाली घटना सामने आई जहां इलाज कराने के बहाने एक मुंहबोले भाई ने अजमेर और पुष्कर के होटल के कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ मारपीट भी हुई और बाद में वो मौका पाकर वहां से भागी और कान का आभूषण एक ऑटो वाले को बेचकर अपने घर आ पाई। अपने गांव पहुंचकर महिला ने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर परिजन उसे थाने में लेकर गए, जहां पर मामला दर्ज करवाया गया।

पुलिस के अनुसार ईसवाल निवासी एक विवाहिता ने आरोपी पप्पूसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी दो वर्ष पूर्व ही उसका मुंहबोला भाई बना था और इसी कारण आरोपी का उसके घर पर भी आना-जाना रहता है। उसकी तबीयत खराब होने पर पति द्वारा उपचार नहीं करवाने पर 6 सितम्बर को वह अपने पीहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी मिला। उसने आरोपी को बताया कि वह बीमार है। इस पर आरोपी उसे एक मंदिर में लेकर गया, जहां पर रात भर रखा। वहां पर कोई आराम नहीं मिलने पर दूसरे दिन आरोपी उसे अजमेर लेकर गया, जहां पर उसे एक कमरे में रखा।

दूसरे दिन उसे अपने साथ एक जगह पर लेकर गया, जहां पर झाड-फूंक करवाई और इसके बाद पुन: होटल में लेकर आया, जहां पर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन फिर से झाड-फूंक के लिए लेकर गया और इसके बाद चौथे दिन उसे पुष्कर लेकर गया। इस दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जहां से पुन: अजमेर लाकर आरोपी ने उसमें किसी भूत-प्रेत का वास होना बताकर उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। वहां से जैसे-तैसे निकली और एक ऑटो चालक को 500 रुपए में अपने कान के सोने की गुटिया बेची और वहां से रवाना होकर गांव परिजनों के पास पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट