न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : छत पर कपड़े सुखाने आई युवती और बिगड़ी किराएदार युवक की नीयत, दुष्कर्म कर हुआ फरार

आरोपी शशिकांत के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 1:02:26

जयपुर : छत पर कपड़े सुखाने आई युवती और बिगड़ी किराएदार युवक की नीयत, दुष्कर्म कर हुआ फरार

राजधानी जयपुर आज फिर शर्मसार हुई जहां 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना शिप्रापथ थाने में सामने आई जहां मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। जिसमें उसका दोस्त भी मददगार बना। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौका पाकर भाग निकला। केस की जांच आरपीएस नरेश बंशीवाल कर रहे हैं। गुरुवार को यह मामला सामने आया। पीड़िता के भाई ने अपने पिता को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई। तब वे शिप्रापथ थाने पहुंचे। आरोपी शशिकांत के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ मानसरोवर में एक मकान में किराए से रहती है। इसी मकान में आरोपी शशिकांत सैनी भी छत पर बने कमरे में किराए से रह रहा था। वह खुद को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना बताता था। 6 जुलाई को सुबह 9:30 बजे पीड़िता युवती मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तब शशिकांत भी कमरे से बाहर आया। उसने पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जबरन खींचते हुए अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के काफी विरोध करने और चीख पुकार मचाने पर शशिकांत नहीं रुका। वह दरिंदगी करता रहा। उसने निगरानी के लिए अपने दोस्त को कमरे के बाहर बंद दरवाजे पर खड़ा कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान ही पीड़िता के भाई ने उसे आवाज लगाई। काफी देर तक छत से नीचे नहीं आने पर भाई खुद छत पर चला गया। वहां बहन की आवाजें सुनी। उसे देखकर गेट पर मौजूद लड़का भाग निकला। इसके बाद पीड़िता के भाई ने लातें मारकर कमरे का दरवाजा खोला। तब बहन को आपत्तिजनक हालत में देखकर घबरा गया। उसने बहन को संभाला। तब तक शशिकांत उसे धक्का देकर भाग निकला। उसका मोबाइल फोन भी कमरे में छूट गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल