न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयरपोर्ट पर अभिनेत्री रान्या से जब्त 14.8 किलो सोना किसे मिलेगा? जानें कार्रवाई के बाद क्या होगा इस Gold का!

14.8 किलो सोने की तस्करी करने के आरोप में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई थी, जहां उनके पास से यह सोना जब्त किया गया।

Posts by : Shikha | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 5:16:42

एयरपोर्ट पर अभिनेत्री रान्या से जब्त 14.8 किलो सोना किसे मिलेगा? जानें कार्रवाई के बाद क्या होगा इस Gold का!

14.8 किलो सोने की तस्करी करने के आरोप में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई थी, जहां उनके पास से यह सोना जब्त किया गया। रान्या 3 मार्च की रात दुबई से बेंगलुरू पहुंची थीं और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने कपड़ों में सोना छिपाकर स्मगलिंग करने की कोशिश की थी। अधिकारियों को पहले से ही उन पर शक था, और उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। रान्या राव आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं, और उनके खिलाफ कार्रवाई के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जब्त किया गया 14.8 किलो सोना आखिरकार किसे मिलेगा?

किसे मिलेगा जब्त 14.8 किलो सोना?

तस्करी के मामलों में जब्त किए गए सोने को कस्टम डिपार्टमेंट के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है, जहां इसे कड़ी सुरक्षा के तहत रखा जाता है। सोना तब तक यहीं रहता है जब तक इस पर आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। इस सोने को जब्त करने के बाद उस व्यक्ति को शोकॉज नोटिस जारी किया जाता है, जिसे सोना सौंपा गया था।

कस्टम डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को यह बताना होता है कि सोना कहां से आया। यह जवाब लिखित रूप में जमा करना होता है, जिसके आधार पर तय किया जाता है कि सोना वापस मिलेगा या नहीं। अगर अधिकारी संतुष्ट होते हैं, तो सोना वापस किया जा सकता है, लेकिन यदि सोना तस्करी से जुड़ा पाया जाता है, तो यह कस्टम डिपार्टमेंट द्वारा डिस्पोज कर दिया जाता है।

इस स्थिति में सोने को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की टकसाल में भेजा जाता है, जहां इसे 999.5% प्योरिटी वाले गोल्ड बार्स में परिवर्तित किया जाता है। इसके बाद कस्टम डिपार्टमेंट को सोने की पुष्टि के बाद इसे वापस भेजा जाता है।

कस्टम डिपार्टमेंट द्वारा सोने के ईंटों पर मुहर लगाने के बाद इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भेजा जाता है। रिजर्व बैंक इन सोने के ईंटों की नीलामी करता है, जिसके लिए वह टेंडर जारी करता है। इस टेंडर के तहत बिडिंग प्रक्रिया शुरू होती है, और जो व्यक्ति सबसे अधिक बोली लगाता है, वह राशि का भुगतान करके सोना प्राप्त कर लेता है। इसमें से सर्विस चार्ज काटने के बाद पूरा पैसा कस्टम डिपार्टमेंट को भेजा जाता है।

14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में एक्ट्रेस

सोने की तस्करी के आरोप में रान्या राव को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने सोने को छिपाने के लिए अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर टेप का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट के माध्यम से यह सोना छिपाया था। पिछले 15 दिनों में वह 4 बार दुबई जा चुकी थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ और इसके बाद कार्रवाई की गई, जिसमें सोना जब्त किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं