न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में अनलॉक-2.0 की नई गाइडलाइन जारी, लॉकडाउन में 12 घंटे की छूट

नई गाइडलाइन में बाजार खोलने का समय बढ़ाकर 4 बजे तक किया गया है। लॉकडाउन में 12 घंटे की छूट दी गई है। अब डेली कर्फ्यू का समय बढ़ाकर दिन में 12 बजे की जगह शाम 5 बजे किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 10:23:10

राजस्थान में अनलॉक-2.0 की नई गाइडलाइन जारी, लॉकडाउन में 12 घंटे की छूट

राजस्थान में मंगलवार 8 जून से अनलॉक 2.0 शुरू हो रहा है। गृह विभाग ने अनलॉक 2.0 की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में आए सुझाव के आधार मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 में छूट का दायरा बढ़ाया गया। नई गाइडलाइन कल सुबह 5:00 बजे से लागू हो जाएगी। धीरे-धीरे और ढील दी जाएगी। आगामी आदेशों तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा।

नई गाइडलाइन में बाजार खोलने का समय बढ़ाकर 4 बजे तक किया गया है। लॉकडाउन में 12 घंटे की छूट दी गई है। अब डेली कर्फ्यू का समय बढ़ाकर दिन में 12 बजे की जगह शाम 5 बजे किया है। निजी वाहनों से सुबह 5 से शाम 5 बजे तक प्रदेश भर में आने जाने की छूट दी गई है।

अनलॉक-2 में ये खुले रहेंगे

- मॉल्स और एसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को छोड़ सभी बाजार
- सभी सरकारी दफ्तर 50% कर्मचारियों के साथ 4 बजे तक खुलेंगे।
- निजी वाहनों से एक जिले से दूसरे जिले में आने जाने की छूट।
- फल सब्जी की दुकानें, मंडियां खुलने का समय सुबह 6 से शाम 4 बजे
- डेयरी, दूध की दुकानें पहले की तरह सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुलेंगी।
- बैंक, फाइनेंसिल इंस्टीट्यूट 4 बजे तक खुलेंगे।
- ई-मित्र, आधार केंद्र 4 बजे तक खुलेंगे।
- निजी वाहनों के पेट्रोल पंपों से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल-डीजल भरवाने के समय में बढोतरी संभव।
- रेस्टोरेंट्स रात 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।
- रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकाने सुबह 6 से 11 बजे तक टेक अवे सुविधा का समय बढ़ना संभव।
- ठेलों पर सभी तरह के सामान बेचने की अनुमति, चाट पकौड़ी के ठेलों को अनुमति।

अनलॉक-2 में यहां पाबंदी जारी

- शादी समारोहों पर पाबंदी जारी रहेगी।
- हाट बाजार, मेलों पर पाबंदी।
- एसी मार्केट, मॉल्स, एसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, जिम, ऑडिटोरियम,स्टेडियम, पार्क, गार्डन बंद।
- कोचिंग, लाइब्रेरी बंद।
- सभी तरह के धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक समारोह बंद।
- श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक केंद्र बंद रहेंगे।

दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू

वीकेंड कर्फ्यू अब दो दिन का ही होगा, सोमवार को बाजार खुलेंगें। अब सप्ताह में चार दिन की जगह पांच दिन बाजार खुलेंगे। प्रदेश में 10 मई से बंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरु होगा। नई गाइडलाइन में पब्लिक और प्राइवेट ट्रासंसपोर्ट को चलाने और एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन की छूट के अलावा बाकी पुरानी पांबदियां जारी रखी गई हैं।
10 जून से निजी और रोडवेज की बसें शुरू होंगी
राजस्थान में 10 जून से निजी और रोडवेज की बसें शुरू होंगी। करीब एक महीने बाद प्रदेश में पब्लिक ट्रांसंपोर्टेशन शुरू होगा। 10 मई से ही रोडवेज की बसें बंद हैं। निजी बसें मई के पहले सप्ताह में ही बंद हो गई थीं। शहरों में सिटी बसें अभी बंद रहेंगी। बसों में 50% यात्री ही बैठ सकेंगे, खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

शादी समारोह पर 30 जून तक पांबदी

शादी समारोह पर 30 जून तक पांबदी जारी रहेगी। केवल 11 लोग घर पर ही शादी में शामिल हो सकेंगे। शादी में किसी तरह के समारोह, बारात, भोज की अनुमति नहीं होगी। शादी समारोह पर 30 जून तक पाबंदी का प्रावधान बरकरार रहेगा।

निजी और सरकारी स्कूलों में 50% कर्मचारी आ सकेंगे लेकिन स्टूडेंट नहीं

निजी और सरकारी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी हे, 50% कर्मचारी आ सकेंगे लेकिन स्कूलों में स्टूडेंट्सको आने की अनुमति नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल