न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर मर्डर केस: गला काटकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी हिरासत में, कई इलाकों में कर्फ्यू; पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू

राजस्थान के उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक की मंगलवार को दो व्यक्तियों ने दिनदहाड़े तालिबानी तरीके से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उदयपुर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jun 2022 10:39:30

उदयपुर मर्डर केस: गला काटकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी हिरासत में, कई इलाकों में कर्फ्यू; पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू

राजस्थान के उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले युवक की मंगलवार को दो व्यक्तियों ने दिनदहाड़े तालिबानी तरीके से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उदयपुर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, भुपालपुरा और सवीना थाना क्षेत्र शामिल हैं। वारदात के विरोध में उदयपुर के हाथीपोल, घंटाघर, अश्विनी बाजार, देहली गेट और मालदास स्ट्रीट का बाजार बंद है। साथ ही, पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू कर दिया गया है। आरोपियों ने हत्या का पूरा वीडियो भी बनाया है। उन्होंने वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रियाज अंसारी और मोहम्मद गौस है। दोनों उदयपुर के सूरजपोल क्षेत्र के निवासी हैं।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की 5 सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए दिल्ली से उदयपुर के लिए निकल चुकी है। बताया जा रहा है कि इस केस को आतंकी हमले की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की पूरी जांच NIA को सौंपी जा सकती है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विटर पर जनता से शांति बनाये रखने की अपील की और वीडियो साझा नहीं करने को कहा। उन्होंने जोधपुर में कहा, 'दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरा पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ इस पर काम कर रहा है। हत्या के कारण लोगों में व्याप्त आक्रोश की मैं कल्पना नहीं कर सकता। हम कार्रवाई कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट