न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: उदयपुर में नींव खोदने के दौरान पड़ोस की दुकान ढही, 11 लोग दबे, 2 कस्टमर सहित 3 की मौत

राजस्थान के उदयपुर के सविना इलाके में दुकान की छत गिरने से 11 लोग दब गए, जिसमें 2 कस्टमर और अकाउंटेंट की मौत हो गई। 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेस्क्यू कर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों को राज्य सरकार ने 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jun 2022 9:21:03

राजस्थान: उदयपुर में नींव खोदने के दौरान पड़ोस की दुकान ढही, 11 लोग दबे,  2 कस्टमर सहित 3 की मौत

राजस्थान के उदयपुर के सविना इलाके में दुकान की छत गिरने से 11 लोग दब गए, जिसमें 2 कस्टमर और अकाउंटेंट की मौत हो गई। 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेस्क्यू कर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों को राज्य सरकार ने 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि मंडी की दुकान नंबर 10 के मालिक विनय कांत मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे अपने स्टाफ के साथ बैठे थे। कुछ कस्टमर और मजदूर भी थे। बगल में ही नई दुकान की नींव खोदी जा रही थी। अचानक धमाके के साथ विनय कांत की दुकान की छत गिर गई। यह सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया।चीख-पुकार मच गई। हादसे के दौरान दुकान में मालिक विनय कांत, दुकान का अकाउंटेंट, ग्राहक और मजदूरों समेत 11 लोग मौजूद थे। आसपास के लोग दौड़े और लोगों को निकालने में जुट गए। इतने में एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मौके पर आई टीम ने मलबे से लोगों को निकाला। 3 शव बाहर निकाले गए हैं।

rajasthan,udaipur,rajasthan news,udapur news,shop collapsed

मरने वालों में कस्टमर नीलेश मेनारिया (33), भावेश तंबोली (28) और दुकान के अकाउंटेंट जयपाल सिंह (24) शामिल हैं। दुकान के मालिक कमलेश जैन और विनयकांत कोठारी को घायल अवस्था में गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सभी घायलों को एमबी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शाम करीब साढ़े पांच बजे जयपुर से उदयपुर लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एयरपोर्ट से सीधे एमबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद शाम 5:30 बजे वापस उदयपुर लौटे हैं। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और पंकज शर्मा भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट