न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला: कैंसिल हुई हेलिकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा, आज 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन

राजस्थान के सीकर में बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला अब पूरी तरह से परवान चढ़ चुका है। बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए खाटू के दरबार में पहुंच रहे हैं। हरियाणा, जयपुर, पंजाब, असम, दिल्ला सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम के दरबार में मत्था टेक रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 11:30:34

बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला: कैंसिल हुई हेलिकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा, आज 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन

राजस्थान के सीकर में बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला अब पूरी तरह से परवान चढ़ चुका है। बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए खाटू के दरबार में पहुंच रहे हैं। हरियाणा, जयपुर, पंजाब, असम, दिल्ला सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम के दरबार में मत्था टेक रहे हैं। इस साल 6 मार्च से शुरू हुए बाबा खाटूश्याम के मेले में अब तक करीब 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। आज एकादशी के मौके पर खाटू में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। माना जा रहा है मेले में यह अब तक की रिकॉर्ड भीड़ होगी। आज एकादशी के मौके पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होनी थी। हलाकि, सुरक्षा कारणों के चलते कलेक्टर ने इस कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है।

एकादशी के मौके पर आज बाबा खाटूश्याम रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा श्याम के इस रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में काफी होड़ मची रहती है। बाबा श्याम जिस रथ पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे उसे भी फूलों से सजाया जाएगा।

बाबा श्याम के लक्खी मेले को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब खाटू मे उमड़ता हुआ नजर आ रहा है। रिकॉर्ड तोड़ भीड़ को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन भी काफी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस के आलाधिकारी लगातार मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप और जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी मेले में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही सभी जगह कलेक्टर-एसपी खुद विजिट कर रहे हैं। पुलिस जवानों को साफ निर्देश दिए गए है कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके लिए पूरी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाए। सुरक्षा को लेकर भी हर जगह पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी करते हुए नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट