न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: चलती बस में 50 साल के व्यक्ति ने की 20 साल की लड़की से छेड़छाड़, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिस ने पकड़ा

परेशान होकर युवती अपनी बहन के साथ बस से उतर गई। इसके बाद उसने पीछा करना शुरू कर दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 6:42:56

जयपुर: चलती बस में 50 साल के व्यक्ति ने की 20 साल की लड़की से छेड़छाड़, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिस ने पकड़ा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाड ने मंगलवार को छेड़छाड़ करने वाले 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर सिंधीकैंप थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। भास्कर की खबर के अनुसार आरोपी बस में पास की सीट पर बैठी युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। परेशान होकर युवती अपनी बहन के साथ बस से उतर गई। इसके बाद उसने पीछा करना शुरू कर दिया था।

17 साल की बेटी का बाप है आरोपी

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बजरंग सिंह (50) जयपुर में सीकर रोड, हरमाड़ा का रहने वाला है। उसकी खुद की 17 वर्षीय की एक बच्ची और एक छोटा बेटा है। डीसीपी तोमर ने बताया कि मंगलवार देर शाम को 20 साल की एक युवती अपनी बहन के साथ सीकर रोड से लो फ्लोर बस में सिंधीकैंप बस स्टैंड तक आने के लिए बैठी थी ।बस में चढ़ने पर एक सीट खाली नजर आई। इसी के पास वाली सीट पर बजरंग सिंह बैठा था। उसने युवती को इशारा करते हुए अपने पास सीट पर बैठने के लिए जगह दे दी। पीड़िता का आरोप था कि कुछ देर में ही बजरंग सिंह अंगुलियों से उसे गलत तरीके से छूने लगा। आरोपी की उम्र में काफी बड़ा होने से युवती कुछ बोल नहीं सकी। वह अहसज होकर बैठी रही।

यह पूरा माजरा बस में सादा वर्दी में बैठी निर्भया स्क्वाड की दो पुलिसकर्मी प्रेमलता व माया भी देख रहीं थी। वे चौमूं पुलिया से बस में सवारी बनकर बैठी थीं। युवती जब सिंधीकैंप बस स्टैंड पर अपनी बहन के साथ उतरी। बजरंग सिंह भी बस से उतर गया। तब निर्भया की दोनों कॉन्स्टेबल भी उतर गईं। बजरंग सिंह युवती का पीछा करने लगा। दोनों कॉन्स्टेबल ने युवती से बात की तो एक ने छेड़छाड़ की बात कही.

इस पर महिला कॉन्स्टेबल प्रेमलता और माया ने बजरंग सिंह को पकड़ लिया। सिंधीकैंप थाना पुलिस को सूचना दी। युवतियों ने बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज करवाने से मना कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने बजरंग सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना की अगुवाई में कामकाजी महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित सफर देने के इरादे से ऑपरेशन ‘सेफर व्हील्स’ चलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल