न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में 5वें नंबर पर पहुंचा राजस्थान, रफ्तार में देखी गई 150% की बढ़ोतरी

इसी बीच वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ी हैं 150% की बढ़ोतरी देखी गई हैं। इनमें से 68% टीके ग्रामीण आबादी को लगे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 10:05:00

कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में 5वें नंबर पर पहुंचा राजस्थान, रफ्तार में देखी गई 150% की बढ़ोतरी

राजस्थान में कोरोना का कहर थम सा गया हैं जहां 31 जुलाई के बाद से किसी मरीज की भी कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है। इसी के साथ प्रदेश की रिकवरी दर देश में सबसे अधिक 99.04 प्रतिशत पहुंच चुकी है। राजस्थान में गुरुवार को 12 नए मरीज मिले और 12 ही ठीक हुए। अब कुल एक्टिव रोगी केवल 153 रह गए हैं। इसी बीच वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ी हैं 150% की बढ़ोतरी देखी गई हैं। इनमें से 68% टीके ग्रामीण आबादी को लगे हैं। ये इसलिए भी राहत का बड़ा संकेत है क्योंकि यहां कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा था और लोग शुरू में टीका लगवाने के लिए आसानी से राजी नहीं हो रहे थे।गत एक महीने में यहां 1.08 करोड़ डोज लग चुकी हैं। जबकि उससे पहले तक हर महीने 45 से 70 लाख डोज ही लग रही थीं. वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान देश में 5वें नंबर पर पहुंच गया हैं जहां करीब 3.85 करोड़ डोज वैक्सीन की लगाई जा चुकी हैं।

प्रदेश के ग्रामीण आबादी वाले 26 जिलों में कुल टीकायोग्य आबादी 3.35 करोड़ में से 1.87 करोड़ को कम से कम एक डोज लग चुकी है यानी 55.82% आबादी कवर हो चुकी है। दो महीने पहले तक ग्रामीण इलाकों वाले जिले 16 से 30% तक ही ग्रामीण आबादी का वैक्सीनेशन कर पाए थे। मगर 15 अगस्त के बाद आंकड़ों की ये तस्वीर बिल्कुल बदल गई।

ग्रामीण इलाकों में भी नागौर को छोड़कर सभी में 52% से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है। 15 जिले तो ऐसे हैं, जो अगले 15 दिन में 70% पार वैक्सीनेशन योग्य आबादी का टीकाकरण कर चुके होंगे। प्रदेश में अब तक कुल 3.85 करोड़ डोज लग चुकी हैं। इसमें से 2.92 करोड़ को पहली और 92.64 लाख को दोनों डोज लग चुकी हैं। लिहाजा 56.9% आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल