न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुटखा थूकने ड्राइवर ने मुंह बाहर निकाला, ट्रेलर में जा घुसी स्लीपर कोच बस, 4 यात्रियों की मौके पर मौत, 10 घायल

राजस्थान में कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार सुबह स्लीपर कोच बस एक ट्रेलर में भिड़ गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 May 2022 2:40:55

गुटखा थूकने ड्राइवर ने मुंह बाहर निकाला, ट्रेलर में जा घुसी स्लीपर कोच बस, 4 यात्रियों की मौके पर मौत, 10 घायल

राजस्थान में कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार सुबह स्लीपर कोच बस एक ट्रेलर में भिड़ गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू करवाया। एंबुलेंस भी बुलवाई गईं और घायलों को अस्पतालों के लिए रेफर किया। वहीं, मृतकों के शवों को अलग से जिला अस्पताल की मोर्चरी के लिए भेजा गया।

सिमरिया थाना के पुलिस कॉन्स्टेबल श्यामलाल गहलोत के मुताबिक, यह बस गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। इसी बीच कोटा से आगे नेशनल हाइवे-27 पर ड्राइवर ने गुटखा थूकने के लिए खिड़की से मुंह बाहर निकाला और तभी अनियंत्रित होकर बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई।

rajasthan,kota,bus accident,accident news,kota news

हादसे की एक वजह यह भी सामने आ रही है कि स्लीपर कोच बस सड़क पर आगे दौड़ रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान कराड़िया पेट्रोल पंप के नजदीक यात्रियों से भरी यह गाड़ी पीछे से ट्रेलर में जा भिड़ी। इस हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि करीब 10 घायल हो गए।

हादसे में मध्य प्रदेश के एक और उत्तर प्रदेश 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ग्वालियर (मोहना) निवासी वीरेंद्र सिंह, झांसी निवासी नारायण सिंह और इटावा निवासी जितेंद्र और जीतू शामिल हैं। स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलने पर कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन