न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: मानसिक दबाव में आकर 16 साल के छात्र ने दी जान, ऑनलाइन गेम के चलते नहीं कर पाया था पढ़ाई

राजस्थान के कोटा में ऑनलाइन गेम के चलते एक 16 साल के छात्र ने मौत को गले लगा लिया। छात्र अंडमान निकोबार का रहने वाला था और मेडिकल परीक्षा की तैयारी में कोटा में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अक्सर ऑनलाइन गेम के चलते ऑफलाइन क्लास भी अटेंड नहीं कर पाता था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 9:32:12

कोटा: मानसिक दबाव में आकर 16 साल के छात्र ने दी जान, ऑनलाइन गेम के चलते नहीं कर पाया था पढ़ाई

राजस्थान के कोटा में ऑनलाइन गेम के चलते एक 16 साल के छात्र ने मौत को गले लगा लिया। छात्र अंडमान निकोबार का रहने वाला था और मेडिकल परीक्षा की तैयारी में कोटा में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अक्सर ऑनलाइन गेम के चलते ऑफलाइन क्लास भी अटेंड नहीं कर पाता था। इसके कारण वह आगामी 17 जुलाई को होने वाली परीक्षा को लेकर दबाव में आ गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात को कोटा के महावीर नगर इलाके में हुई।

सुसाइड केस के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अंडमान निकोबार निवासी 16 वर्षीय छात्र नीट की तैयारी कर रहा था। वह गत वर्ष सितंबर माह से कोटा में रह रहा था। वह महावीर नगर फर्स्ट इलाके में स्थित एक हॉस्टल में रहता था। उसने शनिवार रात को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे पहले उसने चूहे मारने की दवा खाई थी। छात्र पढ़ाई में ठीक था। लेकिन वह मोबाइल पर ‘फ्री फायर’ गेम खेलता था।

अंडमान निकोबार पुलिस महकमे में कार्यरत छात्र के पिता ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वो कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। वह बीते 5 महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसके ऑनलाइन गेम खेलने की शिकायत के बाद उसको समझाया भी था। लेकिन तब बेटे ने कहा था कि अच्छे नंबर लाकर दिखाऊंगा और डॉक्टर बनूंगा।

छात्र के पिता ने अंदेशा जताया कि कोई युवक उनके बेटे पर फ्री फायर गेम खेलने के लिए प्रेशर बना रहा था। संभवतया उसी तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट