न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jodhpur: डाक विभाग ने उठाई अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी, परिजन ऑनलाइन देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया

कोरोना संक्रमण के खौफ से मृतकों के परिजन उनकी अस्थियों का विसर्जन करने तक से घबरा रहे हैं। ऐसे में राजस्थान के जोधपुर शहर में अस्थियों के विसर्जन की जिम्मेदारी डाक विभाग ने उठाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 10:28:14

Jodhpur: डाक विभाग ने उठाई अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी, परिजन ऑनलाइन देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया

कोरोना संक्रमण के खौफ से मृतकों के परिजन उनकी अस्थियों का विसर्जन करने तक से घबरा रहे हैं। ऐसे में राजस्थान के जोधपुर शहर में अस्थियों के विसर्जन की जिम्मेदारी डाक विभाग ने उठाई है। इसके लिए डाक विभाग ने एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मृतक के परिजन उनके अस्थि विसर्जन को ऑनलाइन देख सकेंगे। दरअसल, कोरोना काल में जोधपुर शहर में एक हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हुआ है। ऐसे मामलों के लिए डाक विभाग ने दिव्य दर्शन संस्था से कॉन्ट्रेक्ट किया है।

rajasthan,jodhpur,postal department,bone immersion,rajasthan news

यह करना होगा परिजनों को

- इस सुविधा के लिए ओम दिव्य दर्शन संस्था के पोर्टल htpp://omdivyasdarshan.org पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद कोई भी व्यक्ति अपने परिजन की अस्थियों का पैकेट स्पीड पोस्ट से वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और गया भेज सकेगा।
- अस्थि के पैकेट को अच्छी तरह से पैक कर मोटे अक्षरों में 'ओम दिव्य दर्शन' लिखना होगा। पैकेट पर भेजने वाले को अपना पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां लिखनी होंगी।
- स्पीड पोस्ट का चार्ज लिफाफा भेजने वाले को ही देना होगा। स्पीड पोस्ट बुक करने के बाद इसे भेजने वाले को संस्था के पोर्टल पर स्पीड पोस्ट बार कोड नंबर सहित बुकिंग डिटेल्स अपडेट करनी होगी।
- डाकघर में पैकेट प्राप्त होने के बाद इसे ओम दिव्य दर्शन के पते पर भेजा जाएगा।
- दिव्यदर्शन संस्था अस्थियों को विधिवत विसर्जन करेगी और श्राद्ध करवाएगी।
- इसे वेबकास्ट के माध्यम से मृतक के परिजन भी देख सकेंगे। सारे संस्कारों के बाद संस्था की ओर से मृतक के परिवार को डाक से एक बोतल गंगा जल भी भेजा जाएगा।

जल्द ही और भी तीर्थ स्थान होंगे शामिल

अस्थि विसर्जन के लिए जोधपुर डाक विभाग ने चार जगहों पर व्यवस्था की है। डाक विभाग फिलहाल वाराणसी, प्रयागराज और हरिद्वार के साथ ही गया में अस्थि विसर्जन करवाएगा। प्रत्येक धार्मिक स्थल पर दिव्य दर्शन संस्था के सदस्य पहले ही सभी व्यवस्था कर चुके हैं। इसके साथ ही डाक विभाग के जनरल पोस्ट मास्टर सचिन किशोर ने बताया कि अस्थि विसर्जन के लिए चार तीर्थ स्थानों पर यह योजना शुरू की गई है और जल्द ही और भी तीर्थ स्थानों पर भी यह योजना शुरू हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल