Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ में कंटेनर ने कार-बाइक को रौंदा, धड़ से अलग हो गया ड्राइवर का सिर, 5 की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में NH-52 पर शनिवार शाम 4:30 बजे असनावर के पास कार-कंटेनर-बाइक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 स्टूडेंट है। वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jun 2022 11:43:18

झालावाड़ में कंटेनर ने कार-बाइक को रौंदा, धड़ से अलग हो गया ड्राइवर का सिर, 5 की मौत

राजस्थान के झालावाड़ जिले में NH-52 पर शनिवार शाम 4:30 बजे असनावर के पास कार-कंटेनर-बाइक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 स्टूडेंट है। वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया। कंटेनर की स्पीड तेज होने के कारण कार को घसीटते हुए उसके पीछे आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर भी तीन स्टूडेंट सवार थे। हादसे में कार ड्राइवर सहित उसमें सवार 4 और बाइक सवार तीनों स्टूडेंट समेत 7 लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को झालावाड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां 5 जनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

असनावर थाने के ASI बालचंद ने बताया कि NH-52 पर अकोदिया-तेलिया खेड़ी गांव के बीच हाईवे पर हादसा हुआ। झालावाड़ की तरह से जा रही कार और अकलेरा की ओर से आ रहे कंटेनर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कंटेनर की स्पीड तेज होने के कारण वह कार को पीछे की तरफ घसीटते हुए ले गया, जिससे कार के पीछे आ रहे बाइक भी चपेट में आ गई।
rajasthan,jhalawar accident,rajasthan news हादसे में बाइक सवार तीनों मृतकों की पहचान उनकी रिश्तेदार एक नर्सिंगकर्मी ने की है। नर्सिंगकर्मी राधिका पारेता ने बताया कि बाइक पर सवार नितेश पुत्र रामलाल पारेता, मनीष पुत्र रामकल्याण पारेता निवासी चाचोरनी व सोनू पुत्र गिरधर पारेता निवासी चांदीपुर है। जो अपनी बीए फाइनल की परीक्षा देने झालावाड़ बाइक से आए थे। पेपर खत्म होने के बाद लौट रहे थे। हादसे में कार सवार सोरिया, पुलिस थाना गरोठ निवासी दुर्गा सिंह पुत्र अर्जुन सिंह और बालाराम पुत्र मोना सेन की मौत हो गई। वहीं, करण सिंह पुत्र कालू सिंह और कमलेश पुत्र मोहन लाल निवासी डाबला रामगढ़ मध्य प्रदेश घायल हो गए। नर्सिंग कर्मी राधिका ने बताया कि मृतक नितेश उसकी बुआ का लड़का है, जबकि सोनू चाचा का लड़का है। उसने इनको कल ही समझाया था कि गर्मी तेज है, ऐसे में पेपर देने बस से जाना, लेकिन वह नहीं माने और बाइक से ही पेपर देने आए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका