न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में कुत्ते से क्रूरता, मारी 22 गोलियां 2 घंटे तक तड़पता रहा, हुई मौत

जयपुर के बेनाड़ गांव में 8 जून को 4 कुत्तों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था। इनमें से 3 की मौत हो गई थी। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शूटर बुलाकर यह शर्मनाक काम कराया था। वहीं, जयपुर से कुत्ते से क्रूरता का एक और मामला सामने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jun 2022 5:06:29

जयपुर में कुत्ते से क्रूरता, मारी 22 गोलियां 2 घंटे तक तड़पता रहा, हुई मौत

जयपुर के बेनाड़ गांव में 8 जून को 4 कुत्तों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था। इनमें से 3 की मौत हो गई थी। गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शूटर बुलाकर यह शर्मनाक काम कराया था। वहीं, जयपुर से कुत्ते से क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। खेत में कुत्ते के बार-बार घुसने से गुस्साए किसान ने एयर गन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। कुत्ते की बॉडी में 22 छर्रे घुस गए। खेत में कुत्ता करीब 2 घंटे तक तड़पता रहा। उधर से गुजर रहा युवक कुत्ते को हिंगोनिया गौशाला ले गया। गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उसे पांच बत्ती स्थित एनिमल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान करीब 2 घंटे बाद कुत्ते की मौत हो गई। किसान के खिलाफ तूंगा थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की घटना है। बस्सी के निकट मालूकपूरा निवासी सावंत सिंह (55) के खेत में कालू नाम का कुत्ता मंगलवार सुबह घुसा था। खेत के पास ही सावंत का घर है। सावंत ने कुत्ते को देख लिया। उसने रायफल निकाली और गोलियां दागना शुरू कर दिया। करीब 22 छर्रे कुत्ते को लगे। वह खेत में ही तड़पने लगा। पास की सड़क से गुजर रहे घनश्याम ने घायल कुत्ते को देखा। वह लहूलुहान था। उसकी बॉडी पर कई छेद हो गए थे। वह तड़प रहा था। मंगलवार शाम एक्टिविस्ट मरियम अबु हैदरी को इसकी जानकारी मिली। वह फौरन हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने पूरी जानकारी ली और तूंगा थाने पहुंचीं। उन्होंने सावंत सिंह के खिलाफ FIR कराई है। उन्होंने बताया कि कुत्ते की बॉडी में 22 छेद हुए हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

अबु हैदरी का कहना है कि कुछ समय से लोग डॉग को लेकर अपना नजरिया बदल रहे हैं। उन पर हमला करने, फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे। अगर इन लोगों के खिलाफ कानून सख्त एक्शन नहीं लेगा तो फिर समाज में ऐसा ही चलता रहेगा। पुलिस ऐसे व्यक्तियों को पकड़े और कड़ी से कड़ी सजा दे तो इस तरह की घटनाएं कम हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट