न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

राजस्थान के राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि काले धुएं का गुबार 2 KM दूर से दिखाई दे रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 9:51:10

राजस्थान: हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

राजस्थान के राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि काले धुएं का गुबार 2 KM दूर से दिखाई दे रहा था। आग आर डी माइंस की शाफ्ट में लगी, जिसे बुझाने के लिए तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग शिफ्ट चेंज के दौरान लिफ्ट के एक हिस्से में लगी थी और इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। लिफ्ट से ही मजदूर और स्टाफ माइंस में प्रवेश करते हैं, और आग लगने से शिफ्ट बदलने के समय यहां पर काफी भीड़ थी, जिससे मजदूरों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों और रेस्क्यू टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

माइंस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही, लिफ्ट को ठीक करने और व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आग की खबर फैलने के बाद कॉलोनी के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर आकर नजारा देख घबरा गए, लेकिन माइंस प्रशासन ने यह पुष्टि की है कि सब कुछ सामान्य है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी