न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आपदा प्रबंधन के तहत डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी डॉक्टरों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों को आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:40:56

राजस्थान में आपदा प्रबंधन के तहत डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव और संभावित आपात स्थिति के मद्देनज़र, राजस्थान सरकार ने राज्यभर में आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज कर दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी डॉक्टरों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों को आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि यह निर्णय राज्य के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित आपदा प्रबंधन की दृष्टि से एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है। सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देशित किया गया है कि वे 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखें और चिकित्सीय व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय

राज्य स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय, जयपुर में कंट्रोल रूम (फोन: 0141-2225624) स्थापित कर दिया गया है। इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी डॉ. प्रवीण असवाल को सौंपी गई है, जो ग्रामीण स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक हैं। यहां आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो बीकानेर और जोधपुर संभाग के सभी सीएमएचओ के साथ समन्वय कर रहे हैं।

ये अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों में ब्लड, दवाएं, जांच सामग्री, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू सहित सभी संसाधनों की आपूर्ति और संचालन सुचारु बना रहे।

सीमावर्ती 12 जिलों में विशेष अलर्ट

राज्य सरकार ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर और फलौदी जैसे 12 सीमावर्ती जिलों को विशेष सतर्कता में रखा है। इन जिलों के CMHO को निर्देश दिए गए हैं कि:

• सभी डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द की जाएं।

• सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं, उपकरणों और जांच संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

• एम्बुलेंस को क्रियाशील रखा जाए और जीवन रक्षक दवाओं से लैस किया जाए।

• गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों की सूची तैयार की जाए और उनकी निगरानी की जाए।

निजी अस्पतालों और ब्लड बैंकों को भी किया गया तैयार

चिकित्सा संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे सरकारी और निजी दोनों प्रकार के ब्लड बैंकों से सभी रक्त समूहों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें। सभी ऑपरेशन थियेटर और उपकरणों की क्रियाशीलता की समीक्षा की जाए। इसके अलावा, निजी अस्पतालों और पैथोलॉजिकल लैब्स को चिन्हित कर आपात स्थिति में जांच और उपचार के लिए तत्पर रहने को कहा गया है।

आपातकालीन प्रशिक्षण शुरू

जिले स्तर पर पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी और स्काउट सदस्यों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response) का त्वरित प्रशिक्षण देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी संकट की घड़ी में वे तत्काल सहायता दे सकें।

तैयारियों का दौर तेज, हर स्तर पर निगरानी

राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए यह कदम युद्ध जैसे हालात में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सक्रिय और संगठित रखने के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में समय रहते प्रभावी और समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?