न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार ने 75 हजार किसानों को इस काम के लिए 324 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

राजस्थान सरकार ने 75 हजार किसानों को तारबंदी के लिए 324 करोड़ रुपये का अनुदान देने का ऐलान किया है। इस बजट के तहत 30 हजार किलोमीटर तारबंदी की जाएगी, जिससे किसानों को सुरक्षा और बेहतर खेती के लिए सहायता मिलेगी। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 6:12:41

राजस्थान सरकार ने 75 हजार किसानों को  इस काम के लिए 324 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

राजस्थान सरकार ने 75 हजार किसानों को अनुदान देने का ऐलान किया है। इसके तहत 324 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो किसानों को तारबंदी के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने शुक्रवार (21 मार्च) को विधानसभा में कहा कि इस वर्ष के बजट में 75 हजार किसानों को 30 हजार किलोमीटर तारबंदी के लिए 324 करोड़ रुपये का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि सामूहिक आवेदन के लिए न्यूनतम 5 हैक्टेयर भूमि की अनिवार्यता को घटाकर 2.5 हैक्टेयर करने पर विचार किया जाएगा और यह निर्णय किसानों के लाभ के लिए लिया जाएगा।

2024-25 में 216 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था

उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री के जवाब के रूप में यह जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में 50 हजार किसानों को 20 हजार किलोमीटर तारबंदी के लिए 216.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

पिछले साल 467 आवेदन में से 290 हुए थे निरस्त

विधान सभा क्षेत्र गढ़ी में वर्ष 2023-24 के दौरान तारबंदी हेतु 467 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 177 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 290 आवेदन कृषकों के पात्र नहीं होने के कारण योजना के दिशा-निर्देशों के तहत निरस्त कर दिए गए। इसी प्रकार, पॉली हाउस के लिए 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 आवेदन स्वीकृत किए गए और 17 आवेदन कृषकों के लक्ष्य सीमित होने के कारण लंबित हैं।

उद्योग राज्य मंत्री ने विधान सभा क्षेत्र गढ़ी में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत वर्ष 2023-24 में प्राप्त आवेदन और लाभान्वित कृषकों का संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गढ़ी क्षेत्र में सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र स्थापना के लिए 39 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन कृषक हिस्सा राशि जमा नहीं करने के कारण किसी भी किसान को लाभान्वित नहीं किया जा सका। सभी 39 आवेदन वर्तमान में लंबित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी