न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: धौलपुर में बाइक सवारों पर पलटा ओवरलोड ट्रक, नीचे दबने और बाइक में आग लगने से 2 युवकों की मौत

राजस्थान के धौलपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक ओवरलोड ट्रक बाइक सवार युवकों पर लहराते हुए पलट गया। ट्रक के नीचे दबने और बाइक में आग लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम धौलपुर-बाड़ी रोड पर हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 12:23:17

राजस्थान: धौलपुर में बाइक सवारों पर पलटा ओवरलोड ट्रक, नीचे दबने और बाइक में आग लगने से 2 युवकों की मौत

राजस्थान के धौलपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक ओवरलोड ट्रक बाइक सवार युवकों पर लहराते हुए पलट गया। ट्रक के नीचे दबने और बाइक में आग लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम धौलपुर-बाड़ी रोड पर हुआ।

बाइक में लगी आग, एक युवक 90 फीसदी जला

एसपी सुमित मेहरा ने बताया कि बाइक सवार अरविंद (19) पुत्र मातादीन और विजय उर्फ करूआ (22) पुत्र पप्पू, धौलपुर के भोगीराम नगर कॉलोनी के निवासी थे। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक, जो घरेलू सामान से भरा था, लहराते हुए बाड़ी से धौलपुर की ओर आ रहा था। ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक की चपेट में आने से बाइक में आग लग गई।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अरविंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विजय, जो 90 फीसदी जल चुका था, को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक के पलटने से मौके पर जुटी भारी भीड़

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि वह तेज और लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे दोनों

स्थानीय लोगों के अनुसार, अरविंद और विजय अच्छे दोस्त थे और दोनों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। वे दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस दुखद हादसे के बाद दोनों परिवारों में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी