न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: मां ने 3 दिन के नवजात बेटे को पानी से भरे गड्ढे में फेंका, बनाई जंगली जानवर द्वारा उठाने की झूठी कहानी

रेखा लोधा ने 20 जुलाई को मनोहरथाना चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को सुबह ही रेखा का पति उसे अस्पताल से छुट्टी करवाकर गांव लाया था। उसके बाद रेखा लोधा देर रात अचानक अपने नवजात बच्चे को साथ ले गई और घर के पीछे जंगल में पानी से भरे गड्ढे में फेंक कर लौट आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Jul 2022 10:03:55

राजस्थान: मां ने 3 दिन के नवजात बेटे को पानी से भरे गड्ढे में फेंका, बनाई जंगली जानवर द्वारा उठाने की झूठी कहानी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने तीन दिन के नवजात बेटे को जंगल में पानी के गड्ढे में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि, अभी तक हत्या के पीछे क्या कारण रहा उसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में पारिवारिक मनमुटाव के एंगल को भी ध्यान में रखकर इसकी जांच में जुटी है। यह घटना झालावाड़ जिले के कामखेड़ा थाना इलाके के मोग्याबेह गांव की है।

रेखा लोधा ने 20 जुलाई को मनोहरथाना चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को सुबह ही रेखा का पति उसे अस्पताल से छुट्टी करवाकर गांव लाया था। उसके बाद रेखा लोधा देर रात अचानक अपने नवजात बच्चे को साथ ले गई और घर के पीछे जंगल में पानी से भरे गड्ढे में फेंक कर लौट आई।

जंगल से लौटते समय घर के बाहर ही रेखा को उसके परिजन मिल गये। उन्होंने संदेह होने पर रेखा से बच्चे के बारे में पूछा। इस पर उसने बच्चे को जंगली जानवर द्वारा उठा ले जाने की झूठी कहानी बनाई। इससे परिजनों का संदेह और बढ़ गया। बाद में परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

इस पर रेखा के ससुर ने कामखेड़ा थाने में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जब रेखा लोधा से कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गई और उनसे सारी बात बताई। उसने बताया कि बच्चे को वह जंगल में पानी से भरे गड्ढे में फेंक आई। इस पर परिजन पुलिस की मदद से रेखा के बताये गये घटना स्थल पर पहुंचे। वहां नवजात को ढूंढ कर उसका शव पानी के गड्ढे से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने अकलेरा चिकित्सालय में नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी मां रेखा लोधा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। अभी तक महिला ने यह नहीं बताया है कि मासूम की हत्या के पीछे क्या कारण था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट