न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : फेसबुक से षड़यंत्र का शिकार हुई 10वीं की छात्रा, दोस्ती कर किया रेप

राजस्थान के चुरू शहर से नाबालिक छात्रा के साथ कैफे में रेप का मामला सामने आया है। नाबालिक 10वीं कक्षा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 10:58:54

राजस्थान : फेसबुक से षड़यंत्र का शिकार हुई 10वीं की छात्रा, दोस्ती कर किया रेप

राजस्थान के चुरू शहर से नाबालिक छात्रा के साथ कैफे में रेप का मामला सामने आया है। नाबालिक 10वीं कक्षा की है। आरोपी ने पहले छात्रा को सोशल मीडिया पर फंसाया फिर उसकी अश्लील फोटो ले ली। बाद में उस अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर कैटवॉक कैफे में रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर महिला थाने में शहर की पूनिया कॉलोनी निवासी आरोपी भवानी सिंह उर्फ मनकरीत उर्फ मनू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

महिला थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसकी फेसबुक पर आरोपी भवानी सिंह उर्फ मनू के साथ जान पहचान हुई थी। आरोपी उस वक्त उससे अश्लील चैटिंग करता था। इसके कारण उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। एक दिन आरोपी बहला फुसलाकर उसे कैटवॉक कैफे में ले गया। वहां उसने छात्रा की न्यूड फोटो खींच ली। बाद में आरोपी छात्रा की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिये मजबूर करने लगा। पीड़िता ने जब इनकार किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो उसके स्कूल की प्रिसिंपल को भेजने की धमकी दी।

आरोपी ब्लैकमेल कर छात्रा को एक बार फिर कैटवॉक कैफे ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस दौरान भी मौका पाकर छात्रा की अश्लील फोटो अपने मोबाइल में ले ली। उसके बाद आरोपी लगातार उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग जगहों पर आने के लिये दवाब बनाने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल