न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू: जन्मदिन से दो दिन पहले नाबालिक के साथ गैंगरेप, आरोपी 15 और 16 साल के

बच्ची से गैंगरेप की घटना को दो नाबालिग बच्चों ने अंजाम दिया है। दोनों आरोपी 15 और 16 साल के है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 5:11:28

चूरू: जन्मदिन से दो दिन पहले नाबालिक के साथ गैंगरेप, आरोपी 15 और 16 साल के

राजस्थान के चूरू जिले में 10 वर्षीय नाबालिक से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदगी की ये घटना सिधमुख थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची से गैंगरेप की घटना को दो नाबालिग बच्चों ने अंजाम दिया है। दोनों आरोपी 15 और 16 साल के है। दोनों ने बच्ची को खेलने के बहाने बहला फुसलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी की ये घटना 10 साल की मासूम के जन्मदिन से 2 दिन की है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बालिका का चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उपचार जारी है।

बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर सिधमुख थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, गैंगरेप की वारदात की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नारायण टोगस पहले सिधमुख और बाद में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को राउंड अप कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को करीब 3 बजे करीब बालिका के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे और बालिका अपने घर पर अकेली थी। ऐसे में बालिका को अकेला पाकर दोनों आरोपी बालिका के घर गए और उसे खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर गांव में ही पानी की एक टंकी के पास ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में मासूम अपने घर पहुंची तो परिजन उसकी कहानी सुनकर सन्न रह गए।

परिजन तुरंत बच्ची को नजदीक के सिधमुख में स्थित चौधरी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डरी सहमी बालिका से परिजनों ने किसी तरह वारदात के बारे में जानकारी जुटाई और दो नाबालिग के खिलाफ सिधमुख थाने में शनिवार को मामला दर्ज करवाया है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई को पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम का जन्मदिन है। जन्मदिन से पहले ही इस वारदात के बाद परिजन सदमे में है और बालिका डरी सहमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन