न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पहनावे पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी नेताओं को खाचरियावास ने लिया आड़े हाथ, कहा- RSS वाले तो निक्कर पहनकर घूमते हैं

विपक्षी नेताओं ने खाचरियावास के पहनावे पर सवाल खड़े किए और उनकी टोन के बारे में बोले। इसपर विपक्षी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए खाचरियावास ने RSS पर निशाना साधा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 12:58:56

राजस्थान : पहनावे पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी नेताओं को खाचरियावास ने लिया आड़े हाथ, कहा- RSS वाले तो निक्कर पहनकर घूमते हैं

बीते दिनों राजस्थान विधानसभा में गहमागहमी देखने को मिली थी जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी अपना पक्ष रख रहे थे। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने खाचरियावास के पहनावे पर सवाल खड़े किए और उनकी टोन के बारे में बोले। इसपर विपक्षी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए खाचरियावास ने RSS पर निशाना साधा हैं। कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं निक्कर पहन कर तो कहीं गया नहीं। उन्होंने कहा- निक्कर तो वो लोग पहनते हैं।

खाचरियावास ने कहा कि मैं शर्ट पहनूं, चाहे टी-शर्ट पहनूं, उससे बीजेपी और आरएसएसस वालों को क्या दिक्कत है। ये आज़ाद देश है। मेरे पहनावे से उनको क्या दिक्कत है। जो कपड़े उन्होंने पहन रखे थे,वैसे ही मैंने पहन रखे थे। कहा कि आरएसएस वाले निक्कर पहनते हैं, जो निक्कर पहनकर पूरे देश में घूमते हैं। मैं तो पेंट पहनता हूं। क्या टी-शर्ट पहनना गुनाह है। ये मैं तय करूंगा कि मुझे क्या पहनना है। बीजेपी वाले अपनी पार्टी और घर को सम्भालें।

महाराणा प्रताप के खिलाफ बोलने वाले कटारिया को प्रताप नाम से चिढ़

मंत्री खाचरियावास ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया से हुई नोंक-झोंक को लेकर भी सियासी निशाना साधते हुए कहा कि शायद कटारिया को प्रताप नाम से ही चिढ़ हो गई है। उन्होंने कहा कटारिया मुझसे इसलिए नाराज़ हैं ,,क्योंकि मैं उदयपुर का प्रभारी हूं। वो मुझ से नाराज़ नहीं हैं। कटारिया साहब को जैसे ही प्रताप नाम सुनाई देता है, वो बोलने लग जाते हैं। इसमें मेरी क्या गलती है। महाराणा प्रताप तो प्रात स्मरणीय हैं। मैं तो हाथ जोड़ता हूँ कि वो हमारे सभी के गौरव हैं। लेकिन मैं तो सिर्फ प्रताप हूँ। वो तो महाराणा प्रताप के खिलाफ बोल गए, फिर वो मुझ प्रताप को कैसे छोड़ेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट