न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांव से चोरी हो रही थी बकरियां, एक युवक पर शक हुआ तो लोगों ने पहले पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लाल मिर्च

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक शख्स को चोरी के संदेह के चलते ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 1:35:23

गांव से चोरी हो रही थी बकरियां, एक युवक पर शक हुआ तो लोगों ने पहले पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लाल मिर्च

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक शख्स को चोरी के संदेह के चलते ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बकरी चोरी के संदेह के चलते पहले युवक की जमकर पिटाई करी फिर इसके बाद उसके कपड़े उतार कर प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी। यह मामला जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले मोहनपुरा गांव का है। भनक लगते ही मांडलगढ़ पुलिस मोहनपुरा गांव पहुंची।

जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा गांव में करीब 10 दिन पहले लाड देवी कुम्हार के घर से बकरियां चोरी हो गई थीं। इसके अलावा कुछ अन्य घरों से भी बकरियां चोरी होने के मामले सामने आए थे। गांव के ही रमेश बलाई पर बकरी चोरी का संदेह वहां के लोग जताने लगे। तर्क था कि चोरी से पहले मौके के आसपास रमेश देखा गया है। कुछ ग्रामीणों ने रमेश बलाई को पकड़ा और गांव में पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप यह भी है कि ग्रामीणों ने पीड़ित के गुप्तांगों में लाल मिर्च भी डाल दी थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि बेरहमी से पिटाई के बीच युवक चीख-चीखकर चोरी से मना कर रहा था लेकिन लोगों की पिटाई के शोर में उसकी चीखें दब कर रह गईं, कोई उसे बचाने नहीं आया।

युवक के साथ मारपीट की घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। पिटाई के बाद रमेश अपने घर चला गया। रमेश की पिटाई का वीडियो शनिवार सुबह पुलिस के सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है। इस मामले की जांच करने के लिए मोहनपुरा गांव पहुंच रही है। उधर, मांडलगढ़ सीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया है कि वीडियो सामने आते ही मांडलगढ़ थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मोहनपुरा गांव जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में पूरी कार्रवाई की जाएगी।

भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा- युवक के साथ बेरहमी से पिटाई का वीडियो शनिवार सुबह पुलिस को मिला है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को खोजना शुरू कर दिया है। अभी तक युवक पुलिस के पास नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर ही मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो में नजर आ रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। जल्दी ही पीड़ित युवक को भी ढूंढ लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल