न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 5 रुपये का नींबू खरीदने पर मचा बवाल, ग्राहक को मारी गोली

राजस्थान के भरतपुर में 5 रुपये के नींबू खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को ही गोली मार दी। जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jun 2022 9:26:08

राजस्थान: 5 रुपये का नींबू खरीदने पर मचा बवाल, ग्राहक को मारी गोली

राजस्थान के भरतपुर में 5 रुपये के नींबू खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को ही गोली मार दी। जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला भरतपुर के डीग थाना क्षेत्र के गांव बहज का है।

पुलिस ने बताया कि दिनेश जाटव (30) पुत्र रामजीत का शाम को नींबू लेने महेंद्र बच्चू की दुकान पर गया था। जहां से उसने 100 रुपये देकर 5 रुपये के नींबू खरीदे। खुले पैसे की बात पर दिनेश और महेंद्र के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दुकानदार के कुछ साथी रात 8:30 बजे दिनेश के घर पहुंच गए और उस पर गोली चला दी। गोली दिनेश के कान को छूते हुए निकल गई।

पीड़िता परिवार का कहना है कि दुकानदार महेंद्र का छोटा बेटा भोलू लाठी, सरिये डंडे लेकर घर आ गया। घर आकर भी उन्होंने गाली-गलौज भी की। हमने दिनेश को घर से निकलने नहीं दिया। फिर धर्मा उर्फ धर्मेंद्र जाट पुत्र जयवीर नाम के बदमाश ने घर पर चार फायर किये। मौका देखकर धर्मा ने दिनेश को गोली मार दी।

डीग सीओ आशीष कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया था। एक दुकानदार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ग्राहक पर फायरिंग कर दी। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट