न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फिर भिड़े दो समुदाय, भरतपुर में चलीं तलवारें-लाठियां, 8 साल पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा

राजस्थान के भरतपूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां, 8 साल पुरानी रंजिश को लेकर देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इसके बाद पथराव हुआ और तलवार-लाठी डंडों से हमला भी किया गया। हिंसा की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 May 2022 9:56:07

राजस्थान में फिर भिड़े दो समुदाय, भरतपुर में चलीं तलवारें-लाठियां, 8 साल पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा

राजस्थान के भरतपूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां, 8 साल पुरानी रंजिश को लेकर देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इसके बाद पथराव हुआ और तलवार-लाठी डंडों से हमला भी किया गया। हिंसा की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लाठियां और तलवारें जब्त की गई हैं। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके को सीज कर दिया गया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी, कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। भरतपुर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर शहर की बुध की हाट कॉलोनी में देर रात दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया था। हालांकि, अब स्थिति काबू में है।

बताया जा रहा है कि ये झगड़ा 8 साल पुराने विवाद को लेकर हुआ। आरोप है कि 8 साल पहले सिख समुदाय के लोग इसी इलाके में स्थित गुरुद्वारे में भंडारा कर रहे थे, तभी मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कई मुस्लिमों को गिरफ्तार भी किया था। जानकारी के मुताबिक, ये लोग जब जेल से रिहा होकर आए, तो वे पार्टी मना रहे थे। आरोप है कि पार्टी मनाने के बाद इन लोगों ने सिख समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी तलवार लेकर आमने सामने आ गए।

राजस्थान में नहीं रुक रही हिंसा

आपको बता दे, राजस्थान के अलग-अलग जिलों से इन दिनों हिंसा की कई खबरें सामने आई हैं। इससे पहले करौली में हिंसा की खबर सामने आई थी। यहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। उधर, जोधपुर में ईद के मौके पर झंडे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट