न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 16 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है गहलोत, 3 मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद 8 पद खाली

अब अशोक गहलोत 16 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। गहलोत इस मंत्रिमंडल विस्तार में उन विधायकों को साध सकते हैं जो उनसे नाराज हैं। 16 जुलाई को मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 6:06:45

राजस्थान / 16 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है गहलोत,  3 मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद 8 पद खाली

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच मंगलवार को सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद और उप मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद अब अशोक गहलोत विधायकों को साधने में जुट गए हैं। खबर के अनुसार अब अशोक गहलोत 16 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। गहलोत इस मंत्रिमंडल विस्तार में उन विधायकों को साध सकते हैं जो उनसे नाराज हैं। 16 जुलाई को मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है

राजस्थान में अब तक 15 कैबिनेट मिनिस्टर और 10 स्टेट मिनिस्टर थे। सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा की बर्खास्तगी के बाद तीन जगहें खाली हुई हैं। राजस्थान में कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। तीन बर्खस्तागियों के बाद मंत्रियों की संख्या फिलहाल 22 है। ऐसे में गहलोत 8 नए मंत्री बना सकते हैं। यानी आठ विधायकों को गहलोत अपने खेमे में मजबूती से कर सकते हैं।

ऐसे में चर्चा है कि इससे ज्यादा विधायकों को मंत्री बनाने के लिए गहलोत अपने विश्वास पात्र कुछ मंत्रियों को इस्तीफा दिलाकर पायलट खेमे के लोगों को मंत्री बना सकते हैं। ताकि सदन में बहुमत परीक्षण के हालात में सरकार आसानी से बहुमत साबित कर लें।

गहलोत का बयान आया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सभी के काम किए है, जो मांगा सभी को मैंने देने की कोशिश की है। उसके बाद भी बीजेपी के साथ हॉर्स ट्रेडिंग की बात आई। पार्टी तोड़ने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। जो गए हैं उन पर बहुत बड़ा प्रेशर है, जो फैसला जनता दिया गया हमारे लिए शिरोधार्य है।

राजस्थान / 16 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है गहलोत,  3 मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद 8 पद खाली

उधर, सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनके समर्थक उग्र हो गए हैं। अलवर जिले के बानसूर में गुर्जर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्थानीय विधायक शकुंतला रावत का पुतला फूंका। वहीं दौसा जिले में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के गुर्जर बहुल इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सचिन पायलट के क्षेत्र टोंक जिले में भी निराशा देखने के लिए मिली। यहां प्रदेश कांग्रेस सदस्य सऊद सईदी ने इस्तीफ़ा दे दिया है। वहीं, टोंक में रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने ट्वीट कर सचिन पायलट से कहा, की मैं और मेरे पूरे लोग दलबल के निर्णय में आपके साथ हैं

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन