न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के मुसलमान देश में कभी नहीं आने देंगे तालिबानी मानसिकता, उदयपुर हत्याकांड पर बोले अजमेर दरगाह के दीवान

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में कुछ गैर-नैतिक दिमाग के लोगों ने एक गरीब आदमी पर क्रूर हमला किया, जिसे इस्लामी दुनिया में दंडनीय पाप के रूप में माना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 8:12:17

भारत के मुसलमान देश में कभी नहीं आने देंगे तालिबानी मानसिकता, उदयपुर हत्याकांड पर बोले अजमेर दरगाह के दीवान

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को तालिबानी तरीके से की गई हत्या के बाद बाद तनाव देखने को मिल रहा है। उदयपुर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है और एक महीने के लिए धारा 144 लागू की गई है। दो आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को हत्या के 4 घंटे बाद अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना के बाद बयानबाजी भी तेज हो गई है। अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने इस घटना की निंदा की और कहा कि भारत के मुसलमान देश में कभी भी तालिबानी मानसिकता नहीं आने देंगे।

उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म मानवता के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा नहीं देता है। विशेष रूप से इस्लाम धर्म में सभी शिक्षाएं शांति का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में कुछ गैर-नैतिक दिमाग के लोगों ने एक गरीब आदमी पर क्रूर हमला किया, जिसे इस्लामी दुनिया में दंडनीय पाप के रूप में माना जाता है।

तालिबानी मानसिकता को सामने नहीं आने देंगे

खान ने कहा कि आरोपी कुछ कट्टरपंथी समूहों का हिस्सा थे, जो हिंसा के रास्ते से ही समाधान ढूंढते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं और सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान हमारी मातृभूमि में कभी भी तालिबानी मानसिकता को सामने नहीं आने देंगे।

किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं

इसके अलावा, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने भी हत्या की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। यह देश के कानून और हमारे धर्म के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कानून का राज है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी को भी दी धमकी

टेलर कन्हैयालाल साहू की मंगलवार दोपहर दुकान में घुसकर निर्मम हत्या की गई थी। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और प्रधानमंत्री मोदी को भी धमकी दी। परिजनों ने हत्या के बाद कुछ मांग रखी थीं। इस पर सहमति बनने के बाद कन्हैयालाल का शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों को 31 लाख रुपए और दोनों बेटों को भी नौकरी का आश्वासन दिया गया है। लापरवाही बरतने के लिए धानमंडी थाने के एएसआई भंवरलाल को निलंबित कर दिया गया है।

नाकाबंदी कर पकड़ा

कन्हैयालाल की हत्या के बाद आरोपी मोहम्मद रियाज जब्बार और गौस मोहम्मद अपनी बाइक से भागने के लिए निकले थे। मगर इसी दौरान डीएसटी की टीम ने राजसमंद पुलिस की मदद से भीम इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसटी टीम के प्रह्लाद सिंह को मिली टिप के आधार पर डीएसटी टीम ने समय रहते दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक से भागने की फिराक में थे, उन्हें नाकाबंदी कर पकड़ा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट