न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 51 लाख से ज्यादा किसानों ने बनवाई फार्मर आईडी, इन योजनाओं का मिल रहा लाभ

राजस्थान में अब तक 51 लाख 10 हजार से अधिक किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाई है। एग्रीस्टेक योजना के तहत 9,805 कैंपों का आयोजन कर 51.10 लाख किसानों का पंजीकरण पूरा किया गया है। योजना के तहत 31 मार्च तक किसान रजिस्ट्री शिविर जारी रहेंगे।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 11:06:42

राजस्थान: 51 लाख से ज्यादा किसानों ने बनवाई फार्मर आईडी, इन योजनाओं का मिल रहा लाभ

राजस्थान में अब तक 51 लाख 10 हजार से अधिक किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवा ली है। एग्रीस्टेक योजना के तहत अब तक राज्य में 9,805 किसान रजिस्ट्री कैंपों का आयोजन कर 51,10,310 किसानों का पंजीकरण पूरा किया गया है। राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर कृषि रजिस्ट्री कैंपों की प्रगति की समीक्षा की।

राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन 31 मार्च तक किया जा रहा है। इस पहल के तहत राज्य के सभी जिलों में शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है, ताकि प्रत्येक किसान का पंजीकरण किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में किसानों की विशिष्ट आईडी तैयार की जा रही है।

इसके साथ ही, इन शिविरों में किसानों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मंगल पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा सेवाएं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि एवं उद्यानिकी सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जा रही है। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक आसान पहुंच, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी सिद्ध होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी