न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे राहुल गांधी? जवाब में अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कही यह बात

सांसद केएल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद करेंगे और अगले दिन प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 6:34:48

क्या महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे राहुल गांधी? जवाब में अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कही यह बात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसको लेकर अमेठी के सांसद केएल शर्मा ने उनकी यात्रा की जानकारी साझा की। वहीं, राहुल गांधी संगम नगरी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में स्नान करेंगे या नहीं, इसे लेकर भी केएल शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की।

महाकुंभ स्नान का नहीं है कोई कार्यक्रम – केएल शर्मा

सांसद केएल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद करेंगे और अगले दिन प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के महाकुंभ में शामिल होने की कोई योजना नहीं है और इस यात्रा कार्यक्रम में अभी तक ऐसा कोई आयोजन जोड़ा नहीं गया है।

अजय राय के बयान से तेज हुई सियासी चर्चाएं

इससे पहले, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ स्नान के लिए जाएंगे। इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। प्रयागराज में महाकुंभ के समापन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, यह 26 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे में, राहुल गांधी के महाकुंभ में जाने को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा था, "कुंभ में कांग्रेस के नेता पहले भी जाते रहे हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता पहले भी कुंभ में शामिल हुए हैं। ऐसे में अब हम सभी कुंभ जाएंगे, पवित्र स्नान करेंगे और हर-हर महादेव का उद्घोष करेंगे।" हालांकि, बुधवार (19 फरवरी 2025) को अजय राय ने महाकुंभ में स्नान किया, लेकिन उनके साथ कांग्रेस आलाकमान का कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था।

बीजेपी विधायक राम कदम का पलटवार

बीजेपी विधायक राम कदम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "कुंभ में स्नान करने का अधिकार हर उस व्यक्ति को है, जिसे श्रद्धा है। लेकिन राहुल गांधी के बयानों में अक्सर सनातन विरोध झलकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या उन्हें सच में श्रद्धा है? अगर हां, तो वह महाकुंभ जरूर जाएं और संगम में डुबकी लगाएं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल