न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी, 'यदि भारत सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो यह...'

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता याचिका पर राहत दी, केंद्र सरकार को जल्द फैसला लेने का निर्देश; याचिकाकर्ता ने दोहरी नागरिकता का दावा किया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 3:48:58

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी,  'यदि भारत सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो यह...'

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नागरिकता मामले में सोमवार (5 मई 2025) को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत मिली है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द अंतिम निर्णय ले और याचिकाकर्ता को इस बारे में सूचित करे। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की है कि यह मुद्दा दो देशों की सरकारों से जुड़ा हुआ है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि केंद्र सरकार की ओर से कोई अंतिम फैसला लिया जाता है, तो याचिकाकर्ता फिर से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अब पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की है और यदि भारत सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, तो यह अदालत की अवमानना मानी जाएगी। कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दाखिल याचिका को निस्तारित कर दिया है, यानी अब यह मामला समाप्त कर दिया गया है।

याचिका में किया गया दावा: राहुल गांधी के पास है यूके की नागरिकता

इस मामले में याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग की थी। याचिका में दावा किया गया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिकता रखते हैं।

याचिकाकर्ता ने यह आरोप लगाया कि ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं जो यह दर्शाते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दोहरी नागरिकता को लेकर उन्होंने दो बार सक्षम अधिकारियों को शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते यह याचिका दायर करनी पड़ी।

दिल्ली हाई कोर्ट में भी उठ चुका है मामला

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 के तहत कोई भी व्यक्ति एक साथ भारतीय और किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं रख सकता है। इससे पहले भी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली हाई कोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर इसी प्रकार की याचिका दाखिल की थी। हालांकि, अदालत ने कहा था कि जब तक इलाहाबाद हाई कोर्ट की पीठ में दायर याचिका पर स्पष्टता नहीं मिल जाती, वह इस मामले में सुनवाई नहीं करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री