न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल से बिहार पहुँची राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, एक बार फिर उठाया ओबीसी का मुद्दा

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बंगाल से बिहार में प्रवेश कर गई। किशनगंज में बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने बिहार पीसीसी चीफ को बैटन पास किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 1:58:20

बंगाल से बिहार पहुँची राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, एक बार फिर उठाया ओबीसी का मुद्दा

किशनगंज। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बंगाल से बिहार में प्रवेश कर गई। किशनगंज में बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने बिहार पीसीसी चीफ को बैटन पास किया। बिहार में यात्रा के पहले पड़ाव पर अपने संबोधन में राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर 9 महीने से हिंसा की आग में जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा करने का समय नहीं मिल रहा। राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी का मुद्दा उठाया और कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराने की बात कही।

उन्होंने कहा, पूरा देश जानता है कि भारत में सबसे बड़ी आबादी ओबीसी की है। उसके बाद दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय का नंबर आता है। मैं ओबीसी समुदाय को बताना चाहता हूं कि केंद्र सरकार को 90 आईएएस अधिकारी चला रहे हैं। वे केंद्रीय बजट को नियंत्रित करते हैं। मैं बिहार में ओबीसी समुदाय को बताना चाहता हूं कि 90 अधिकारियों में से केवल 3 ओबीसी हैं और इस प्रकार ओबीसी के लिए बहुत कम पैसा आवंटित किया गया है। इसीलिए हमने इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम की बात कही है। भारत को अब पता होना चाहिए कि देश में ओबीसी दलितों की सही आबादी कितनी है। इसलिए हम भारत में जाति जनगणना चाहते हैं'।

राहुल गाँधी ने अपने संबोधन में कहा कि देश तभी तरक्की करेगा, जब एक श्रमिक को भी वही सम्मान मिलेगा, जितना सम्मान किसी उद्योगपति को मिलता है। इसी लक्ष्य के लिए हम न्याय की महायात्रा निकाल रहे हैं। राहुल ने कहा, 'पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। लोगों ने हमसे पूछा कि इस यात्रा का लक्ष्य क्या है और इसे आप पैदल क्यों कर रहे हैं? हमने कहा देश में BJP-RSS की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है। इसलिए हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए यह यात्रा निकाली। हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा था'।

राहुल गाँधी ने कहा कि भाजपा ने देश के सामने नफरत और हिंसा की विचारधारा रखी है। उसके खिलाफ हम मोहब्बत की विचारधारा लेकर आए हैं। नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है। एक तरफ BJP-RSS के लोग नफरत से देश को बांटने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ हम मोहब्बत की बात करते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'कल नीतीश कुमार के विश्वासघात के बाद किशनगंज के लोग राहुल गांधी और यात्रा का भव्य स्वागत कर रहे हैं। हमने नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह गिरगिट निकले'।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप