न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री ने बहनों को दिया तोहफा, घरेलू गैस सिलेण्डर 200 रुपये सस्ता

मोदी सरकार ने रक्षाबंधन और ओणम पर देशवासियों का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 4:29:33

रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री ने बहनों को दिया तोहफा, घरेलू गैस सिलेण्डर 200 रुपये सस्ता

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने रक्षाबंधन और ओणम पर देशवासियों का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रुपये मिल रहे हैं। इस तरह अब उनके खाते में 400 रुपये की सब्सिडी आएगी। अभी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में 400 रुपये आएंगे। यानी उन्हें सिलेंडर 703 रुपये का पड़ेगा। आम उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर दिल्ली में 903 रुपये का पड़ेगा। घटी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहले घरेलू गैस सिलेण्डर 1106.50 का मिलता था, अब यह 906.50 रुपये का मिलेगा।

प्रमुख शहरों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत

आज की कीमत कटौती से पहले देश के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेण्डर के भाव निम्न प्रकार थे—

दिल्ली 1103 अब 903 रुपये, मुम्बई 1102.50 अब 902.50 रुपये, कोलकाता 1129 अब 929, चेन्नई 1118.50 अब 918.50, भोपाल 1108.50 अब 908.50, जयपुर 1106.50 अब 906.50, पटना 1201 अब 1001 एवं रायपुर 1174.00 अब 974 रुपये प्रति सिलेण्डर हो गए हैं।

2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी

जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब 903 रुपए का हो गया है। अब केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। उज्जवला के लाभार्थियों को अब सिलेंडर करीब 700 रुपए में मिलेगा।

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।

उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

• आवेदक महिला होनी चाहिए।

• महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

• महिला BPL परिवार से होनी चाहिए।

• महिला के पास BPL कार्ड तथा राशन कार्ड होना चाहिए।

• आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षा बंधन के पर्व पर 200 रुपये सिलेंडर के दाम कम किए जाने का फैसला लिया है। ये सभी लोगों के लिए है। बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि ये सिर्फ घेरलू उपभोक्ताओं के लिए है। व्यावसायिक उपभोग में आने वाले सिलेण्डर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है।

उज्जवला गैस योजना के तहत 75 लाख को गैस फ्री

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षा बंधन का त्योहार है तो लाखों बहनों के लिए पीएम मोदी ने तोहफा दिया है। 75 लाख बहनों के लिए उज्जवला गैस योजना के तहत उनको फ्री गैस कनेक्शन मिलेंगे। एक रुपये नहीं देना होगा। पाइप, चूल्हा और सिलेंडर मुफ्त मिलेगा. दुनियाभर में गैस के दाम बढ़े हैं।

उज्जवला योजना में 400 रुपये की सब्सिडी

उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 200 की सब्सिडी थी, जबकि 200 की आज से अलग से सब्सिडी का लाभ मिलेगा। यानी अब उज्जवला योजना के तहत आने वालों को 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 33 करोड़ लोगो के पास गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं, वहीं 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इसमें 7680 करोड़ का खर्च आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी