न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KBC के नाम पर धोखाधड़ी का मामला, 35 लाख जीतने का झांसा दे खाते में डलवाए 4 लाख

आरोपियों ने युवती को केबीसी कॉन्टेस्ट में 35 लाख रुपए जीतने का झांसा दिया था। शातिर ठगों ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर 6 बार में 4 लाख 20 हजार रुपए अकाउंट में डलवाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 1:43:21

KBC के नाम पर धोखाधड़ी का मामला, 35 लाख जीतने का झांसा दे खाते में डलवाए 4 लाख

ठगी के लिए जालसाज कई तरीके अपनाते हैं जिनमें से एक सामने आ रहा हैं कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी का। कई लोगों को KBC के नाम पर ठगी के फोन आ रहे हैं और लालच देकर उनसे पैसे ऐंठे जा रहे हैं। इसका एक मामला सामने आया हैं राजस्थान के बारां शहर से जहां आरोपियों ने युवती को केबीसी कॉन्टेस्ट में 35 लाख रुपए जीतने का झांसा दिया था। शातिर ठगों ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर 6 बार में 4 लाख 20 हजार रुपए अकाउंट में डलवाए। इसके बाद में भी रुपए की मांग की। ठगी का अहसास होने पर युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में युवती ने दो लोगों के नाम लिखे हैं। अन्य लोगों के मोबाइल नंबर बताए। साथ ही जिन अकाउंट में पैसे भेजे उसकी डिटेल शिकायत में लिखी है।

शहर के तेल फैक्ट्री इलाका निवासी युवती ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पास 9 सितंबर को कॉल आया कि कौन बनेगा करोड़पति कॉन्टेस्ट में घर बैठो जीतो ईनाम के लकी ड्रॉ में 35 लाख रुपए जीत चुकी हैं। युवती ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। जीतने का तरीका बताते हुए कॉलर ने आधार नंबर भेजने को कहा। आरोपियों ने दूसरे दिन युवती को कॉल कर 16 हजार 200 रुपए चार्ज जमा कराने के लिए कहा। युवती ने रुपए खाते में डलवा दिए।

कॉलर ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर भेज दिए, जिससे युवती का विश्वास बढ़ता गया। इस तरह अलग-अलग नंबरों से फोन करके शातिर ठगों ने करीब 6 बार में 4 लाख 20 हजार रुपए अकाउंट में जमा करवा लिए। बाद में और रुपयों की मांग की गई। ठगी का अहसास होने पर युवती ने कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली एसआई नवल शर्मा ने बताया कि केबीसी के नाम पर युवती से 4.20 लाख रुपए ठगी का मामला आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत