न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : पुलिस के हथ्ते चढ़े तीन तस्कर, कार के गुप्त बॉक्स में रखा था 26 किलो गांजा

जिले के निंबाहेड़ा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली जिसमें उनके हथ्ते 26 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर चढ़े हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 9:03:13

चित्तौड़गढ़ : पुलिस के हथ्ते चढ़े तीन तस्कर, कार के गुप्त बॉक्स में रखा था 26 किलो गांजा

जिले के निंबाहेड़ा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली जिसमें उनके हथ्ते 26 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर चढ़े हैं। गांजा कार के गुप्त बॉक्स में रखा गया था जो महाराष्ट्र से भीलवाड़ा लाया जा रहा था। थाना अधिकारी फूलचंद ने बताया कि तीनों आरोपी गांजे को भीलवाड़ा में ऊंचे दामों में बेचना चाहते थे। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी फूलचंद ने बताया कि गांजे की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 10 हजार रुपए प्रति किलो है।

निंबाहेड़ा सदर थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि एसपी राजेन्द्र गोयल के निर्देश पर एक टीम द्वारा वंडर चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान हाईवे रोड पर नीमच की तरफ से एक सफेद कार आती हुई दिखाई दी। कार में महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसलिए पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जिला जलगांव, महाराष्ट्र निवासी गणेश पुत्र युवराज चौधरी उम्र 34 साल बताया। वहीं चालक के पास वाले सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आसींद, भीलवाड़ा निवासी शंकरलाल पुत्र गोपाल दास वैष्णव उम्र 27 साल बताया। वही एक व्यक्ति पीछे की सीट में बैठा हुआ था। उसने अपना नाम जलगांव, महाराष्ट्र निवासी अनिल पुत्र मनोहर सोनवणे उम्र 31 साल बताया।

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पीछे वाली सीट और डिक्की के बीच में एक गुप्त बॉक्स बना हुआ था। जिसको खोल कर देखा तो अंदर प्लास्टिक की थैलियां जिनके ऊपर खाकी टेप चिपकी हुई थी। पुलिस ने अंदर देखा तो उसमें गांजा मिला। गांजे का वजन 26 किलो 280 ग्राम था। पुलिस ने जब इस बारे में पूछताछ की तो कोई भी लाइसेंस नहीं था। इस पर कार और गांजा जब्त कर गणेश, शंकर लाल और अनिल को गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार

AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले

TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह

PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं

छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला

दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म

Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा

‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा

खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल

8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर

कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन