न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर PM मोदी, जंगल सफारी का लेंगे आनन्द

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। जूनागढ़ जिले के राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 3:20:21

गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर PM मोदी, जंगल सफारी का लेंगे आनन्द

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। जूनागढ़ जिले के राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दरअसल पीएम मोदी का यह दौरा वर्ल्ड वाईल्डलाईफ डे को ध्यान में रखते हुए हो रहा है।

पीएम मोदी जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव केंद्र वंतारा भी जाएंगे। गुजरात के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने बताया कि गिर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्यालय सासन में अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी सोमनाथ ट्र्स्ट की बैठक में अध्यक्षता करेंगे।

जंगल सफारी का लेंगे आनंद

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक मार्च की शाम को जामनगर पहुंचेंगे और वहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन जामनगर में वंतारा पशु बचाव केंद्र का दौरा करेंगे। वह जामनगर से रवाना होंगे और शाम को सासन पहुंचेंगे। वहीं पीएम मोदी जंगल सफारी का भी दौरा करेंगे।

सोमनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

सासन में पीएम मोदी कुछ महिला वन कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि बाद में पीएम गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी सोमनाथ से राजकोट हवाई अड्डे पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

PM बनने के बाद सासन और सफारी का होगा पहला दौरा

बता दें कि पीएम बनने के बाद सफारी और सासन का यह नरेंद्र मोदी का पहला कार्यक्रम होगा। मोदी ने गुजरात के सीएम रहते हुए सासन को विश्व के बड़े पर्यटन स्थलों में दिलाई थी।

भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में पीएम मोदी ने की शिरकत

भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में पीएम मोदी ने कहा अंग्रेज़ों ने 150 साल पहले एक कानून बनाया था – ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट। ये कानून आज़ादी के 75 साल बाद तक लागू था। इसका मतलब है कि अगर शादी में 10 से ज़्यादा लोग नाच रहे हैं तो पुलिस दूल्हे के साथ-साथ उन्हें भी गिरफ़्तार कर सकती थी। हमारी सरकार ने उस कानून को खत्म कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा मुझे उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ कहना नहीं है, लेकिन मुझे ज्यादा तो ये लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे? ये हमारी सरकार है जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत