पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज शुक्रवार 9 जुलाई को कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे एक दिन पहले पेट्रोल 35 पैसे और डीजल में 9 पैसे की वृद्धि की गई थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल के भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए थे। अभी कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। क्रूड प्रोडक्शन को लेकर ओपेक प्लस देशों की बैठक में सहमति नहीं बन पा रही है। लिहाजा इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में तेजी जारी है। लिहाजा घरेलू मार्केट में कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने का अनुमान है। आपको बता दे, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
9 जुलाई 2021 को पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price on 9 July 2021)- दिल्ली में पेट्रोल 100.56 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 106.59 रुपये और डीजल 97.17 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 101.36 रुपये और डीजल 94.17 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 100.54 रुपये और डीजल 92.53 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर में पेट्रोल 107.34 रुपये और डीजल 98.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 97.69 रुपये और डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 102.71 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा में पेट्रोल 97.80 रुपये और डीजल 90.09 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल का रेट 111 रुपये के करीबबता दे, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू में पेट्रोल 100 रुपये को पार कर गया है। शहरों में दिल्ली, मुंबई, रत्नागिरी, परभणी, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, बांसवाड़ा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुंटूर, काकीनाडा, हैदराबाद, लेह, इंफाल, कालाहांडी, सोपोर , बारामूला, पटना, सेलम, तिरुवनंतपुरम, मोहाली और दार्जिलिंग आदि शहरों में 100 रुपये से अधिक रेट चल रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगा नगर और मध्य प्रदेश के अनूपपुर, में पेट्रोल का रेट 111 रुपये के करीब पहुंच चुका है।
लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर नए पेट्रोलियम मंत्री के तौर पर हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने पदभार संभालने के बाद कहा कि वह अधिकारियों से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही इस विषय पर कोई टिप्प्णी करेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मुझे थोड़ा समय दीजिए। मुझे विषयों पर जानकारी हासिल करने की जरूरत है. मैंने इस इमारत (मंत्रालय) में बस कदम ही रखा है, ऐसे में मेरे लिए इसपर (ईंधनों की कीमत) कुछ कहना गलत होगा।'
इस तरह चेक करें अपने शहर का भावपेट्रोल डीजल के नए रेट्स आप घर बैठे SMS के जरिए भी जान सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।