न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पवन कल्याण ने भाई चिरंजीवी और भाभी को किया साष्टांग प्रणाम, तस्वीर हुई वायरल

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने आंध्रप्रदेश की राजनीति में धमाकेदार शुरूआत की है। पवन कल्याण ने विधानसभा चुनावों में अपने 22 प्रत्याशियों को राजनीति के मैदान में उतारा, जहाँ उन्हें 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई। वहीं दूसरी ओर उन्होंने एनडीए से गठबंधन करके लोकसभा की दो सीटों पर सफलता प्राप्त की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 6:21:30

पवन कल्याण ने भाई चिरंजीवी और भाभी को किया साष्टांग प्रणाम, तस्वीर हुई वायरल

हैदराबाद। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने आंध्रप्रदेश की राजनीति में धमाकेदार शुरूआत की है। पवन कल्याण ने विधानसभा चुनावों में अपने 22 प्रत्याशियों को राजनीति के मैदान में उतारा, जहाँ उन्हें 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई। वहीं दूसरी ओर उन्होंने एनडीए से गठबंधन करके लोकसभा की दो सीटों पर सफलता प्राप्त की।

जनसेना पार्टी (जेएसपी) चीफ पवन कल्याण ने राज्य चुनावों में शानदार जीत हासिल की, जिसके बाद पूरे आंध्र प्रदेश में जश्न के माहौल के साथ ही साउथ सिनेमा और कोनिडेला परिवार में भी सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण का पहले उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने स्वागत किया था और अब उनके भाई-भाभी और पूरे कोनिडेला परिवार ने ग्रैंड स्टाइल में स्वागत किया है। राजनीतिक सफर के दौरान उनका परिवार उनका दृढ़ समर्थक समर्थक रहा।

चुनाव जीतने के बाद जब गुरुवार को पवन कल्याण हैदराबाद अपने घर पहुंचे तो उनके स्वागत में खूब तैयारियां की गई थीं। धमाकेदार स्वागत के बीच वो घर पहुंचे और अपने बड़े भाई और मेगा स्टार चिरंजीवी को साष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद वो अपनी भाभी और मां को भी साष्टांग प्रणाम करते नजर आए।

दिल्ली में एनडीए गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जब पवन घर पहुंचे तो उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने फैमिली के साथ मिलकर बड़ा केक भी काटा। चिरंजीवी, रामचरण, पवन कल्याण और परिवार के बाकी सदस्यों ने सेलिब्रेशन के बीच ही तस्वीरें क्लिक कीं। सभी खुशी से झूमते दिखे।

पवन कल्याण की ऐतिहासिक जीत ने पूरी तेलुगु इंडस्ट्री को काफी उत्साहित कर दिया है और उन्हें इसके लिए बधाइयां मिल रही हैं। वैसे वायरल हो रहे इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि चिरंजीवी ने पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे भाई का भावनात्मक रूप से स्वागत है एक वास्तविक जीवन का 'पावर स्टार'। एक हीरो की घर वापसी। भगवान भला करे!'

पवन कल्याण की जनसेना पार्टी आंध्र प्रदेश विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। एनडीए एलायंस का हिस्सा जनसेना पार्टी ने लोकसभा में भी दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और दोनों पर ही विजय हासिल की। विधानसभा की बात करें तो 21 सीटें पार्टी ने हासिल की हैं। इन्होंने 21 सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे भी थे। इसके अनुसार पार्टी को 100 प्रतिशत सफलता हासिल हुई है। बात करें, पवन कल्याण की तो वो खुद पीतमपुरा सीट से चुनावी मैदान में थे और उन्होंने 70279 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 134394 वोट पड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत