न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: स्कूल फीस बढ़ने से गुस्साए पेरेंट्स ने DEO पर फेंकी स्याही, पुलिस ने लाठी चलाकर खदेड़ा, 7 पर केस

कुछ पेरेंट्स ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस पूरी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 4:45:25

जयपुर: स्कूल फीस बढ़ने से गुस्साए पेरेंट्स ने DEO पर फेंकी स्याही, पुलिस ने लाठी चलाकर खदेड़ा, 7 पर केस

जयपुर में शिक्षा संकुल के बाहर स्कूल फीस बढ़ोतरी के विरोध में आज शुक्रवार को बच्चों के पेरेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने आए प्रदर्शनकारियों में से एक व्यक्ति ने स्याही से भरी शीशी जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद पिलानिया पर फेंक दी। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। पुलिस 7 लोगों को हिरासत में लेकर बजाज नगर थाने ले आई। कुछ पेरेंट्स ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस पूरी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला बच्चों की स्कूल फीस से जुड़ा

संयुक्त अभिभावक संघ के नेतृत्व में आए पेरेंट्स ने शुक्रवार को जब शिक्षा संकुल में घुसने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसकी वजह से नाराज पेरेंट्स ने शिक्षा संकुल के मुख्य गेट के बाहर ही धरना दे दिया। सभी पेरेंट्स जिला शिक्षा अधिकारी या अन्य किसी उच्च अधिकारी को मौके पर ही ज्ञापन लेने के लिए बुलाने की मांग करने लगे। करीब 15 मिनट तक हंगामा होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद पिलानिया पेरेंट्स से मिलने पहुंचे। यहां पेरेंट्स ने अपना ज्ञापन पत्र उन्हें सौंपा और बातचीत करने लगे।

parents clashed with the police,jaipur,rajasthan,ink thrown at the district education officer who came to collect

बातचीत के दौरान तभी पीछे से एक व्यक्ति ने पिलानिया पर स्याही से भरी शीशी फेंक दी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत अपने गिरफ्त में ले लिया। दूसरे प्रदर्शनकारियों को पुलिस पकड़ने लगी तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 7 लोगों को हिरासत में लेकर बजाज नगर थाने ले गई।

राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज

जिला शिक्षा अधिकारी ने थाने पहुंचकर अभिभावक संघ के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, प्रवक्ता अभिषेक जैन समेत 7 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया।

बजाज नगर थानाधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि 7 लोगों के खिलाफ नामजद और करीब इतने ही अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

फीस एक्ट 2016 को लागू नहीं किया गया

प्रदर्शन कर रहे पेरेंट्स का कहना है कि प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के 3 मई 2021 के आदेश और फीस एक्ट 2016 को लागू नहीं करना चाहता। इस कारण प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी बढ़ गई है। फीस को लेकर स्कूल के लोग बच्चों और उनके परिजनों से बदसलूकी कर रहे हैं। लगातार फीस बढ़ाई जा रही है। शिक्षामंत्री और बाल आयोग में कई बार शिकायत भी की, लेकिन सरकार में कोई सुनवाई ही नहीं कर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी के पास जाते हैं तो वे भी उल्टा अभिभावकों पर ही फीस जमा करवाने का दबाव बनाते हैं।

3 मई को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। जिसमें फीस एक्ट 2016 को सही मानते हुए एक्ट के अनुसार निर्धारित सत्र 2019-20 की कुल फीस का अधिकतम 85% फीस 6 किश्तों में जमा करवाने के आदेश दिए। इसके साथ ही किसी कारणवश कोई पेरेंट्स फीस जमा नहीं करवा पाता तो उनके बच्चों की पढ़ाई, एग्जाम और रिजल्ट नहीं रोका जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल