न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पटरियों पर लेटे पप्पू यादव के समर्थक, प्रशांत किशोर का धरना जारी, बिहार बंद

BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पप्पू यादव के समर्थक बिहार बंद कराने सड़क पर उतरे हैं। शुक्रवार को पटना में ट्रेनों को रोककर उन्होंने प्रदर्शन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 11:48:41

BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पटरियों पर लेटे पप्पू यादव के समर्थक, प्रशांत किशोर का धरना जारी, बिहार बंद

पटना। बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पप्पू यादव के समर्थकों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बिहार में कई जगहों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है। वहीं प्रदर्शनकारी लगातार बीपीएससी की परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर धरने पर बैठे हुए हैं। गांधी मैदान में छात्रों का धरना लगातार 17वें दिन भी जारी है। वहीं छात्रों के समर्थन में आज पप्पू यादव ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसके बाद सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जगह-जगह चक्का जाम किया है और ट्रेनों को भी रोका है।

पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन को रोका तिरंगा झंडे के साथ पहुंचे इन समर्थकों ने हाथ में बैनर लेकर बीपीएससी रीएग्जाम की मांग की। वहीं भारी संख्या में पुलिसबलों की उपस्थिति मौके पर दिखी जो इन प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास कर रही है।

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद का ऐलान किया था। सड़क और रेल मार्ग पर आवागमन को बाधित करने की बात की गयी थी। जिसे देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में पुलिसबलों की भी तैनाती थी। शुक्रवार को पप्पू यादव के समर्थक झंडा और बैनर सब लेकर सचिवालय हॉल्ट पर पहुंच गए। ट्रेन को रोककर प्रदर्शन करने लगे।

पप्पू यादव के समर्थक इस दौरान ट्रेन की इंजन पर चढ़ गए और नारेबारी की। कुछ युवकों ने पटरी पर सोकर अपना विरोध जताया। इस दौरान तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। कई युवकों को जबरन टांगकर पटरी पर से हटाया गया। प्रदर्शनकारी रीएग्जाम की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।

इधर, पटना में जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर छात्रों के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का दूसरा दिन है। पटना पुलिस और प्रशासन ने प्रशांत किशोर को धरने से हटने की चेतावनी दी है। बिना अनुमति प्रशांत किशोर गांधी मैदान में धरने पर बैठे हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर वो आमरण अनशन पर बैठे हैं।

सड़कों पर भी उतरे प्रदर्शनकारी

पप्पू यादव ने कहा, "बिहार और पूरा देश छात्रों को लेकर बहुत चिंतित है। यह लड़ाई सिर्फ BPSC की नहीं है। यह 13 करोड़ लोगों के बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। राजनेता, कोचिंग माफिया और अधिकारियों ने मिलकर उनके जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। 1988- 89 से आज तक पेपर लीक का मामला चल रहा है, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हमें नए गवर्नर से भी मिलना होगा।'' प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, "बिहार सरकार ने 4 लाख छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाकर हमें सड़कों पर आने के लिए मजबूर किया। बीपीएससी के छात्र 16 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार अभी भी बेफिक्र है।"

अनशन जारी रखेंगे प्रशांत किशोर

वही जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "हम अपना काम कर रहे हैं सरकार को अपना काम करने दीजिए। अनशन जारी रहेगा। मेरे पास कोई उठाने नहीं आया है जब उठाने आएगा तो देखा जाएगा। मैं पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहा हूं, अगर मैं राजनीति नहीं करूंगा तो क्या करूंगा? अगर आप किसी को पीटते हैं और मैं उनके समर्थन में यहां बैठा हूं - और फिर आप इसे राजनीति कहते हैं, तो मैं राजनीति कर रहा हूं। नीतीश कुमार काम नहीं करना चाहते हैं, वे केवल सत्ता में रहना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने कोविड के समय में बिहार के लोगों की मदद नहीं की। उन्हें बाकी चीजों की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें केवल सत्ता में रहने की चिंता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप