न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान की धमकी, समय पर नहीं हुई कार्रवाई तो वापस भेज देंगे

पाकिस्तान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका में पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अफगान नागरिकों के मामलों को खारिज कर दिया गया या समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 4:36:07

अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान की धमकी, समय पर नहीं हुई कार्रवाई तो वापस भेज देंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका में पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अफगान नागरिकों के मामलों को खारिज कर दिया गया या समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।

वॉयस ऑफ अमेरिका के अनुसार तुर्की में स्थानीय मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, "यदि किसी शरणार्थी को किसी अन्य देश ने उचित प्रक्रिया के बाद लेना है लेकिन वह देश ऐसा करने से इनकार कर दे तो हमारे लिए, वह शरणार्थी पाकिस्तान में एक अवैध आप्रवासी होगा, और उसे उसके मूल देश, वापस भेजने के लिए हमें मजबूर होना पड़ सकता है।"

पिछले काफी समय से काबुल-इस्लामाबाद के बीच रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं ऐसे में पाकिस्तान का यह कदम तनाव और बढ़ाएगा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक कार्यकारी आदेश के अनुसार, पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पारित कर अमेरिकी शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम को तब तक के लिए निलंबित कर दिया था, जब तक कि शरणार्थियों का अमेरिका में प्रवेश अमेरिका के हितों के अनुरूप नहीं होता।

हालांकि, अफगानिस्तान ने अभी तक इशाक डार के नवीनतम बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एक अलग घटनाक्रम में, पाकिस्तानी सरकार मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अफगान महिला न्याय आंदोलन की सदस्य जहरा मौसवी को वापस अफगानिस्तान भेजने की योजना बना रही है। उन्हें वर्तमान में इस्लामाबाद में पाकिस्तानी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

अफगानिस्तान के अमू टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मानवाधिकार संगठनों की बार-बार चेतावनी के बावजूद, पाकिस्तान ने कई अफगान शरणार्थियों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और उन्हें विभिन्न बहानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अपने देश में युद्ध और संघर्ष से भागकर, अफ़गानिस्तान के लोग दशकों से पाकिस्तान में शरण लेते रहे हैं। 2021 में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद, लाखों अफगान उत्पीड़न के डर से पाकिस्तान चले गए।

2023 में, प्रवासियों की स्थिति और खराब हो गई क्योंकि पाकिस्तानी अधिकारी अपमानजनक रणनीति और सामूहिक निर्वासन में शामिल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका