न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तब तक सूली पर लटकाओ, जब तक दम न निकले...पिता और भाई को दोषी ठहराते हुए जज ने सुनाई सजा; जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की अदालत ने महज एक साल में हत्या के मामले का निपटारा करते हुए पिता और भाई को मौत की सजा सुनाई। वायरल वीडियो के बाद खुलासा हुआ कि उन्होंने महिला की हत्या कर शव गुपचुप दफना दिया था।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:27:58

तब तक सूली पर लटकाओ, जब तक दम न निकले...पिता और भाई को दोषी ठहराते हुए जज ने सुनाई सजा; जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की एक अदालत ने महज एक साल के भीतर हत्या के एक मामले का निपटारा करते हुए दो आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। एक महिला की हत्या के अपराध में उसके पिता और भाई को दोषी ठहराया गया है। अदालत ने दोनों पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने हत्या के बाद महिला को गुपचुप तरीके से दफना दिया था, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया गया।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेशन कोर्ट के जज जस्टिस अब्दुल हाफीज भुट्टा ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 302(b) के तहत मोहम्मद फैसल और अब्दुल सत्ता को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने आदेश दिया कि दोषियों को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उनकी मृत्यु न हो जाए। इसके अलावा, उन पर लगाया गया जुर्माना उनकी संपत्ति से राजस्व के रूप में वसूला जाएगा।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पहले दोषियों को छह महीने की जेल होगी, जिसके बाद उन्हें जिला जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। फांसी की सजा की अंतिम पुष्टि के लिए मामला लाहौर हाईकोर्ट भेजा जाएगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी अपने खिलाफ सजा के फैसले को 30 दिनों के भीतर चुनौती दे सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला टोबा टेक सिंह के चेक-477 जेबी अलाउल इलाके का है और 28 मार्च 2024 को तब सामने आया, जब घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मार्च 2024 को मारिया बीबी की उसके पिता अब्दुल सत्तार और भाई मोहम्मद फैसल ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पहले फैसल ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसने अपनी बहन का बलात्कार किया था और इस घिनौने रिश्ते को छिपाने और परिवार की इज्जत बचाने के लिए पिता के साथ मिलकर मारिया को मार डाला। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारिया के साथ बलात्कार या गर्भावस्था जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

हत्या के बाद परिवार ने चुपचाप शव को दफना दिया, लेकिन इस पूरी घटना को मारिया के दूसरे भाई शहबाज ने चोरी-छिपे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था। जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने शहबाज और उसकी पत्नी सुमैरा को भी हत्या की जानकारी छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शहबाज और सुमैरा ने पुलिस को बताया कि मारिया ने घटना से एक दिन पहले ही उन्हें बताया था कि उसके पिता और भाई ने उसका बलात्कार किया था। हालांकि, अदालत ने जांच के बाद शहबाज और सुमैरा के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब