न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले की जगह का नाम 'शहीद हिंदू घाटी टूरिस्ट प्लेस' रखने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

पहलगाम आतंकी हमले की जगह का नाम शहीद हिंदू घाटी टूरिस्ट प्लेस रखने की मांग पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में खारिज हुई। हमले में मारे गए पर्यटकों को शहीद दर्जा देने की मांग सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 3:40:25

पहलगाम हमले की जगह का नाम 'शहीद हिंदू घाटी टूरिस्ट प्लेस' रखने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में उस स्थान को लेकर याचिका दाखिल की गई है, जहां आतंकियों ने 26 पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान पूछकर बेरहमी से मार डाला था। मंगलवार को यह याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल हुई, जिसमें मांग की गई कि इस स्थान का नाम ‘शहीद हिंदू घाटी टूरिस्ट प्लेस’ रखा जाए और इस हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए।

इस जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति सुमीत गोयल की खंडपीठ ने सुनवाई की और इसे खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी स्थान का नामकरण करना या किसी व्यक्ति को शहीद का दर्जा देना न्यायपालिका का कार्यक्षेत्र नहीं है, बल्कि यह निर्णय सरकार या संबद्ध प्राधिकरण द्वारा ही लिया जा सकता है।

पीठ ने कहा, "किसी स्थान को कोई नाम देना, स्मारक घोषित करना या नाम बदलना सरकार का कार्य है। इसी तरह, किसी मृत व्यक्ति को बलिदानी या शहीद का दर्जा देना भी न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह पूरी तरह से नीति निर्धारण का विषय है, जो कि संसद या विधानसभा का अधिकार क्षेत्र है।"

हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ता को सुझाव दिया कि वह सरकार के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर सकते हैं, और अगर उचित पाया गया, तो उस पर कानूनी दायरे में विचार किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि ऐसी नीतिगत मांगों पर हम कोई निर्णय नहीं ले सकते।

इसके साथ ही खंडपीठ ने याचिका को आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया। इससे पहले, 6 मई को हुई सुनवाई में अदालत ने यह सवाल उठाया था कि क्या अनुच्छेद 226 के तहत इस तरह के मुद्दे पर अदालत हस्तक्षेप कर सकती है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने एक नेपाली नागरिक समेत 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। हमले के दौरान आतंकियों ने पहले यह पूछा कि वे किस धर्म के हैं। जब जवाब मिला कि वे मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू हैं, तो उन्हें बिलकुल करीब से गोली मार दी गई, ताकि कोई बच न सके।

भारत सरकार ने इस क्रूर हमले का जवाब देने के लिए पीओके और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस जवाबी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया, जिसे भारत की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत