न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखण्ड के गुमला में पुलिस के हाथ लगी 1 करोड़ की अफीम, सरगना फरार

झारखण्ड की राजधानी रांची से सटे गुमला जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 10.80 किलो अफीम गुमला से बरामद हुआ है। पुलिस की मानें, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस 10 किलो अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 2:37:02

झारखण्ड के गुमला में पुलिस के हाथ लगी 1 करोड़ की अफीम, सरगना फरार

रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची से सटे गुमला जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 10.80 किलो अफीम गुमला से बरामद हुआ है। पुलिस की मानें, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस 10 किलो अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये है। गुमला के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई थाना के रेड़वा गांव के वीरेंद्र साहू द्वारा भारी मात्रा में अफीम की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना पर तुरंत एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने रेड़वा गांव पहुंचकर सुनसान जगह पर स्थित वीरेंद्र साहू के घर में छापेमारी की। घर से पुलिस ने 8.95 किलो अफीम बरामद किया। वीरेंद्र साहू के ऑल्टो कार की जांच की गयी, तो उसमें से 1.13 किलो अफीम बरामद हुआ। पुलिस ने अफीम के साथ ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।

दीवार फांदकर भाग गया तस्कर वीरेंद्र साहू

पुलिस जैसे ही वीरेंद्र साहू के घर पहुंची, वीरेंद्र साहू तेजी से दीवार फांदकर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने वीरेंद्र साहू को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अफीम की तस्करी करने वाला यह शख्स भागने में सफल हो गया। पुलिस ने वीरेंद्र को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि वीरेंद्र साहू अफीम लेकर अपने घर रेड़वा आने वाला है, पुलिस को इसकी सटीक सूचना मिली थी। इसलिए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले से ही वीरेंद्र के घर की घेराबंदी शुरू कर दी थी। पुलिस घेराबंदी कर ही रही थी कि वीरेंद्र तेजी से ऑल्टो कार चलाते हुए अपने घर पहुंचा। इसके बाद तुरंत पुलिस घर के अंदर घुसी। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर वीरेंद्र फरार हो गया।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

एसपी हरविंदर सिंह ने अफीम के तस्कर को पकड़ने के लिए गुमला पुलिस ने जिस टीम का गठन किया था, उसका नेतृत्व एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल कर रहे थे। टीम में इंस्पेक्टर एसएन मंडल, सिसई थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी, पुअनि संत कुमार मेहता, पुअनि भवेश कुमार, पुअनि अंजली टोप्पो, सअनि कृष्णा चौधरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसपी ने कहा है कि टीम ने बेहतर काम किया है। टीम का काम प्रशंसनीय है। नशा के कारोबार को समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार काम करती रहेगी।

वीरेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज : एसपी

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि अफीम कहां से लाया गया। इसके तार कहां से जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए तस्कर वीरेंद्र साहू की गिरफ्तारी जरूरी है। उसके गिरफ्त में आने के बाद स्पष्ट होगा कि अफीम की खरीद-बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतना अफीम कहां से आया, इसका मुख्य सरगना कौन है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही वीरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद नशे के कारोबार के और कई राज खुलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत