न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृषि कानून के 1 साल पूरे होने पर अकाली दल का प्रदर्शन शुरु, संसद तक मार्च निकालने की तैयारी

प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक दिया। पंजाब के नंबर वाली सभी गाड़ियों को लौटा दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Sept 2021 11:55:26

कृषि कानून के 1 साल पूरे होने पर अकाली दल का प्रदर्शन शुरु, संसद तक मार्च निकालने की तैयारी

कृषि कानून के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से संसद भवन तक 'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' निकालने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्हें इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई। लेकिन, प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से संसद तक मार्च निकालना चाहता है। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भारी बंदोबस्त किए हैं। सुबह आगे बढ़ रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया। वहीं अकाली दल की तरफ से एक ट्वीट किया गया, जिसमें बार्डर सील करने का आरोप लगाया गया है।

प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक दिया। पंजाब के नंबर वाली सभी गाड़ियों को लौटा दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस और CRPF ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। इसके बाद ये कार्यकर्ता बॉर्डर की तरफ लौट गए। पुलिस का कहना है कि कोविड नियमों की वजह से इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई है और नई दिल्ली में धारा 144 लगा दिया गया है।

अकाली दल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और पंजाब के वाहनों को रोका जा रहा है। जबकि अन्य सभी गुजर रहे हैं। पंजाबियों को बताया जा रहा है कि उनका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। हमारी शांतिपूर्ण आवाजों ने ताकतों को डरा दिया है।'

अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। हरसिमरत कौर ने एक ट्वीट करके बताया है कि पुलिस ने दिल्ली में एंट्री के सभी पॉइंट बंद कर दिए हैं और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने कहा कि यह गैर-घोषित आपातकाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त