न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान और दिल्ली के नक्शे कदम पर ओडिशा, नवीन पटनायक ने किया मुफ्त बिजली का ऐलान

ओडिशा की सरकार ने विधानसभा चुनावों में पुन: सफलता प्राप्त करने के लिए आज उस समय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नक्शे कदम पर अपने कदम बढ़ाये जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार (27 मई) को राज्य में मुफ्त बिजली का ऐलान किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 7:54:06

राजस्थान और दिल्ली के नक्शे कदम पर ओडिशा, नवीन पटनायक ने किया मुफ्त बिजली का ऐलान

भुवनेश्वरम। ओडिशा की सरकार ने विधानसभा चुनावों में पुन: सफलता प्राप्त करने के लिए आज उस समय राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नक्शे कदम पर अपने कदम बढ़ाये जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार (27 मई) को राज्य में मुफ्त बिजली का ऐलान किया। बीजू जनता दल (बीजेडी) चीफ पटनायक ने केंद्रपाड़ा में एक रैली को संबोधित करने के दौरान कहा कि जुलाई से ओडिशा में किसी को बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार लोगों को मुफ्त बिजली देगी।

इस रैली में बीजेडी नेता और 5टी के चेयरमैन वीके पांडियन भी मौजूद रहे। इस दौरान वीके पांडियन ने कहा कि लोगों को राज्य सरकार की बीएसकेवाई योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिलती रहेगी। लोगों को मुफ्त बिजली भी दी जाएगी। पांडियन ने दावा करते हुए कहा कि 9 जून को नवीन बाबू मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

बीजेडी ने अपने घोषणा पत्र में दोबारा सरकार बनने पर 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा किया है। इसके साथ ही युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ का बजट जारी करने का भी ऐलान किया गया है। बीजेडी सरकार की ओर से दोबारा सत्ता में आने पर एसएचजी को बिना ब्याज के 20 लाख तक का कर्ज समेत कई बड़े वादे किए गए हैं।

पार्टी ने दावा किया था कि उपभोक्ताओं को 100 से 150 यूनिट तक की बिजली खपत पर छूट भी दी जाएगी। पार्टी के मुताबिक ओडिशा के 75 फीसदी घरों में 100 यूनिट से कम बिजली की खपत हो रही है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त बिजली की योजना का फायदा मिलेगा।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में सीएम नवीन पटनायक गंजाम जिले के हिंजिली विधानसभा सीट से सियासी मैदान में उतरे हैं। सीएम पटनायक साल 2000 से लगातार पांच बार इस विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर रहे हैं। इस बार जीत हासिल करने के साथ ही पटनायक के नाम पर भारत के सबसे बड़े कार्यकाल वाले सीएम का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

ओडिशा में 1 जून को विधानसभा और लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण का चुनाव होना बाकी है। ओडिशा की लोकसभा और विधानसभा सीटों के नतीजे 4 जून को आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत