Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिक्के नहीं लेना कानूनन अपराध, मना करने पर हो सकती है जेल, सिर्फ 25 पैसे का सिक्का हुआ है बंद

बिहार के जमुई जिले के डीएम राकेश कुमार ने इस समस्या को लेकर एक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सिक्के नहीं लेना गैर कानूनी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 12:31:57

सिक्के नहीं लेना कानूनन अपराध, मना करने पर हो सकती है जेल, सिर्फ 25 पैसे का सिक्का हुआ है बंद

पटना। कोई दुकानदार आपसे छोटे सिक्के लेने से मना करता है, तो उन्हें जेल भी हो सकती है। साथ ही कई बार दुकान में सामान लेने के बाद दुकानदार सिक्कों की बजाय टॉफी दे देते हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, बिहार के जमुई जिले के डीएम राकेश कुमार ने इस समस्या को लेकर एक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सिक्के नहीं लेना गैर कानूनी है। छोटे सिक्कों का प्रचलन बंद नहीं किया जा सकता है। इस समस्या से जूझ रहे लोग लगातार शिकायत कर रहे थे कि जमुई जिले में छोटे अठन्नी और एक रुपए के सिक्कों का प्रचलन बंद कर दिया गया है।

सिक्के नहीं लेना कानूनन अपराध है

एलडीएम धीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छोटे सिक्कों को लेने से मना करना पूरी तरह से कानून के खिलाफ है। RBI की गाइडलाइन के अनुसार, केवल 25 पैसे के सिक्कों को छोड़कर सभी सिक्के पूरी तरह से वैध हैं। कई जगह लोग सिक्के नहीं लेते, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि जो लोग सिक्का लेने से मना करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोग जेल भी जा सकते हैं।

क्या सजा हो सकती है

LDM ने बताया कि सिक्के नहीं लेने पर कार्रवाई करने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की मुद्रा को लेने से इनकार करना भारतीय दंड विधान संहिता, 1980 की धारा 124 ए के तहत दंडनीय अपराध है। राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान राजद्रोह की श्रेणी का अपराध है। इसमें धारा 124 ए के तहत 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। ऐसे आरोपियों पर न्यायालय की ओर से जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अगर आपके यहां भी कोई दुकानदार सिक्का लेने से मन करता है, तो आप स्थानीय बीडीओ या सीओ को फोन पर भी शिकायत कर सकते हैं। साथ ही आप उस व्यक्ति के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा सकते हैं।
सभी सिक्कों का प्रचलन मान्य

DM राकेश कुमार ने बताया कि आरबीआई की ओर से सिक्के प्रचलन में है। जिसे कोई भी व्यवसाई लेन-देन करने से मना नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से निर्गत सिक्का निर्माण अधिनियम-2011 के अनुसार केवल 25 पैसे के सिक्के को 30 जून 2011 से चलन बंद कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका