न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसी भी पार्टी के खिलाफ नहीं, करते हैं केवल गलत फैसलों का विरोध : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद कहा कि वह सिर्फ गलत फैसलों और अधर्म के खिलाफ हमेशा खड़े रहे हैं, चाहे वह किसी भी सरकार के तहत हो।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 12:36:50

किसी भी पार्टी के खिलाफ नहीं, करते हैं केवल गलत फैसलों का विरोध : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जो हमेशा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी लगातार निशाने साध रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह हमेशा भाजपा सरकारों के खिलाफ ही बयान क्यों देते हैं, तो उन्होंने इसका स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वह केवल गलत कामों का विरोध करते हैं।

अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने बयान में आगे कहा, "जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने गणेश जी की प्रतिमा को बीच रास्ते में रोक दिया था। वह प्रतिमा दो दिनों तक वहीं रुकी रही, पूजा, पाठ और विसर्जन कुछ नहीं हुआ। हमने इसका विरोध किया था और बहुत से लोग हमारे साथ खड़े थे। लेकिन बाद में हमें लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा। हमने इसका विरोध किया, एक प्रतिकार यात्रा निकाली और अखिलेश यादव को चुनौती दी कि तुमने यह अधर्म किया है, अब तुम सत्ता से चले गए।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ गलत फैसलों और अधर्म के खिलाफ हमेशा खड़े रहे हैं, चाहे वह किसी भी सरकार के तहत हो।

काशी में मंदिर तोड़ने पर मायावती का विरोध

'यूपी तक' से बातचीत के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "जब मायावती उत्तर प्रदेश में शासन कर रही थीं, तब उन्होंने काशी में मंदिर तोड़ने की शुरुआत की थी। हम खड़े हुए और उनके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया। हमें मायावती से लिखित वचन लेना पड़ा कि अब वह मंदिर नहीं तोड़ेंगी। तब जाकर हमने अपना आंदोलन वापस लिया था। वह पत्र आज भी हमारे पास सुरक्षित है।"

राम सेतू को लेकर कांग्रेस का विरोध

अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा, "जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी, तब उन्होंने राम सेतू को तोड़ने की योजना बनाई थी। उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। राम सेतू की रक्षा के लिए हमने सबसे बड़ा आंदोलन किया था। यह आंदोलन हमने सत्ता के खिलाफ किया था। उसके बाद 2012 से 2014 के बीच गंगा के लिए भी आंदोलन किया। तब भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। अब बीजेपी सरकारें हैं, तो अब इनके खिलाफ भी आंदोलन कर रहे हैं।"

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह नहीं देखा कि कौन सी पार्टी या नेता हैं, बल्कि उनका विरोध उस समय हुआ जब उन्होंने गलत काम या गड़बड़ी की।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल