न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी लग सकता है नाईट कर्फ्यू

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 100 पार हो चला है, जिसके चलते जिले में एक बार फिर से रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने को लेकर आज गुरुवार को बड़ा फैसला हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 10:18:11

 Corona Update: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी लग सकता है नाईट कर्फ्यू

अप्रैल के पहले दिन से देश में कोरोना की स्थिति बेकाबू हो चली है। दिल्ली की बात करे तो कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को यहां 5,506 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 20 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.90 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.59 लाख ठीक हुए हैं और 11,133 ने जान गंवाई है। अभी 19,455 का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण का असर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी दिखाई दे रहा है। क्योंकि, दोनों शहरों से प्रतिदिन लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। होली के पूर्व बढ़ी हुई लापरवाही का सिलसिला अभी भी जारी है। कई लोग घरों से बाहर निकलते समय ना तो मास्क पहन रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। चोरी-छुपे सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में होने वाली लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ा है। संक्रमण के बढ़ने से एक बार फिर से प्रशासन को सख्त फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा अब 100 पार हो चला है, जिसके चलते जिले में एक बार फिर से रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने को लेकर आज गुरुवार को बड़ा फैसला हो सकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुहास एलवाई गुरुवार को स्वास्थ्य व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर माध्यमिक विद्यालय में अवकाश व रात्रि कर्फ्यू लगाने को लेकर फैसला लेंगे। सुहास एलवाई (जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर) का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू व माध्यमिक विद्यालय में अवकाश को लेकर आज बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील 13 जिलों में संक्रमण की रोकथाम के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 पार हैं, वहां माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के अनुरूप निर्णय लें। ऐसे जिलों में रात्रि में आवागमन नियंत्रित रखने के संबंध में भी समुचित निर्णय लिया जाए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आवश्यक सामग्री जैसे दवा, खाद्यान्न आदि के आवागमन को बाधित न किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह तय माना जा रहा है कि दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद नोएडा में भी आज से रात्रि कर्फ्यू लागू हो सकता है। माध्यमिक विद्यालय में अवकाश भी किया जा सकता है। अगर नोएडा में रात्रि कर्फ्यू लगता है तो इसका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा। लोगों को दिल्ली से नोएडा आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। क्योंकि, अभी दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने से रात 10 बजे के बाद दिल्ली जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में रात्रि कर्फ्यू का समय एवं नियम दिल्ली की तर्ज पर हो सकते हैं।

देश में एक दिन में मिले 1.26 लाख से ज्यादा मरीज

आपको बता दे, देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 265 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा बुधवार को 684 मरीजों की मौत भी हो गई और 59 हजार 129 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.29 लाख से अधिक हो गया है। इनमें 1.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.66 लाख मरीजों की मौत हो गई। 9 लाख 5 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप