Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में वैक्सीन की ऐसी किल्लत कि किसी सेंटर पर नहीं हो रहा आज टीकाकरण

वैक्सीन की कमी की वजह से कई जिलों के 60 फीसदी वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े। राजधानी जयपुर में आज सोमवार को किसी सेंटर पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Mon, 05 Jul 2021 1:17:57

जयपुर में वैक्सीन की ऐसी किल्लत कि किसी सेंटर पर नहीं हो रहा आज टीकाकरण

राजस्थान में 10 दिन पहले 25 जून को रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ था जिसमें 10.45 लाख से ज्यादा लोगों को एक ही दिन में डोज लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इसके बाद से वैक्सीनेशन अभियान फीका पड़ता नजर आया। अब हालत ऐसी हो चुकी हैं कि वैक्सीन की कमी की वजह से कई जिलों के 60 फीसदी वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े। राजधानी जयपुर में आज सोमवार को किसी सेंटर पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही हैं।
जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ। नरोत्तम शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम तक हम वैक्सीन का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी डोज हमें नहीं मिली। शनिवार को भी वैक्सीन कम होने के कारण कुछ ही सेंटर पर वैक्सीनेशन हुआ था। आज वैक्सीन की डोज नहीं होने के कारण शहरी इलाके में किसी भी सेंटर पर वैक्सीनेशन नहीं हाेगा। उन्होंने बताया कि आज वैक्सीन की खेप आने की उम्मीद है, ऐसे में मंगलवार को ही वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होने की संभावना है। इधर जयपुर ग्रामीण इलाके में भी अमूमन जहां 100 से 125 सेंटर चलते हैं वहां आज केवल 18 ही साइट चलाई जा रही है। राजस्थान में रविवार को वैक्सीनेशन तो हुआ, लेकिन केवल 380 सेंटर्स पर ही। पूरे राज्य में केवल 76,992 लोगों को ही डोज लगी। वहीं 33 में से 7 जिले सीकर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, चूरू, चित्तौड़गढ़, बूंदी और बाड़मेर में तो वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी। 25 जून को राज्य में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया था, उस दौरान उस दिन के बाद से लगातार वैक्सीनेशन का संकट बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!

सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस

गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका