न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। एनआईए की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और हमले के पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों से सबूत जुटाने में लगी है। जांच में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 11:41:52

NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की जाएगी। पहलगाम हमले के बाद से ही एनआईए की टीम घटनास्थल पर मौजूद है, जिसमें फॉरेंसिक टीम और जांच टीम शामिल हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद, एनआईए ने आधिकारिक रूप से केस दर्ज कर लिया है। अब एनआईए इस मामले की जांच करेगी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अन्य एजेंसियां भी एनआईए का सहयोग करेंगी।

एनआईए सबूत जुटाने में जुटी है

पीटीआई के मुताबिक, एनआईए की टीम पहलगाम आतंकी हमले में जीवित बचे लोगों से मुलाकात कर सबूत जुटाने में लगी हुई है। एनआईए की विशेष टीमों ने हमले में बचने वाले पर्यटकों और प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने पीर पंजाल रेंज के घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान जारी रखा है। एनआईए की टीम भी उन सुरागों की तलाश कर रही है जो आतंकवादियों को पकड़ने में मदद कर सकते हैं।

चश्मदीदों से संपर्क कर रही एनआईए

अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए की टीम ने मंगलवार को प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क करना शुरू किया। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अभियान के कारण कुछ दिन पहले दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में मुठभेड़ें हुई थीं, और शुक्रवार को बांदीपुरा जिले में लश्कर के एक शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। शुरुआती जांच से यह सामने आया है कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों की संख्या पांच से सात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकवादियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त दो स्थानीय आतंकवादियों ने मदद की थी।

अधिकारियों के मुताबिक, उपलब्ध साक्ष्यों से यह पता चला है कि मुख्य संदिग्ध आदिल ठोकर और आसिफ शेख हैं। ठोकर ने 2018 में पाकिस्तान में जाकर लश्कर-ए-तैयबा से सशस्त्र प्रशिक्षण लिया था और फिर हमले को अंजाम देने के लिए भारत लौट आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती